फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Streetlights in half of Rohru's market are off

Rampur Bushahar News: रोहड़ू के आधे बाजार की स्ट्रीट लाइटें बंद

Thu, 02 Jul 2026 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट रोड से सर्किट हाउस तक पसर जाता है अंधेरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। रोहड़ू शहर के कोर्ट रोड से सर्किट हाउस तक लगी अधिकांश स्ट्रीट लाइटें पिछले कई दिनों से बंद पड़ी हैं। शाम ढलते ही पूरा मार्ग अंधेरे में डूब जाता है, जिससे स्थानीय लोगों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यापार मंडल रोहड़ू के पूर्व अध्यक्ष सुमेश चौहान ने बताया कि यह मार्ग शहर के सबसे महत्वपूर्ण रास्तों में से एक है, जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं। स्ट्रीट लाइटें बंद रहने से रात के समय दुर्घटनाओं और असामाजिक गतिविधियों की आशंका बनी रहती है। उन्होंने कहा कि कई बार संबंधित विभाग और नगर परिषद का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित किया गया लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में अंधेरा और अधिक बढ़ जाता है, जिससे पैदल चलने वाले लोगों, विशेषकर बुजुर्गों और महिलाओं को कठिनाई का सामना करना पड़ता है। सुमेश चौहान ने नगर परिषद और संबंधित विभाग से मांग की है कि कोर्ट रोड से सर्किट हाउस तक बंद पड़ी सभी स्ट्रीट लाइटों की शीघ्र मरम्मत कर उन्हें सुचारु रूप से चालू किया जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित आवाजाही की सुविधा मिल सके और शहर की मूलभूत सुविधाएं बेहतर हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article