फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Strategy devised against drug abuse in Dattanagar

Rampur Bushahar News: दत्तनगर में नशे के खिलाफ तैयार की रणनीति

Mon, 21 Sep 2026 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
पंचायत ने कसी कमर, युवाओं को खेलकूद सहित अन्य रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर दिया जोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की दत्तनगर पंचायत में बढ़ती नशे की समस्या को लेकर नशा निवारण समिति की बैठक हुई। एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह की मौजूदगी में हुई बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों, शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने नशे के खिलाफ सामूहिक अभियान को तेज करने पर मंथन किया। बैठक में खासतौर पर युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और गांव में जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक में दत्तनगर पंचायत प्रधान वीना नेगी, दत्तनगर स्कूल के शिक्षक, पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे। क्षेत्र में नशे की समस्या के कारण युवाओं और समाज पर पड़ रहे प्रभाव को लेकर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि नशे की रोकथाम केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि पंचायत, शिक्षण संस्थान, अभिभावक और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इसमें सक्रिय भूमिका निभानी होगी। बैठक में युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता गतिविधियां बढ़ाने, उन्हें खेलकूद और अन्य रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने पर बल दिया गया। पंचायत प्रधान वीना नेगी ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा बनें और अपने आसपास होने वाली संदिग्ध गतिविधियों के प्रति सजग रहें। कहा कि नशे के खिलाफ सामूहिक जागरूकता और सतर्कता से ही गांव को सुरक्षित बनाया जा सकता है। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि दत्तनगर को नशा मुक्त बनाने के लिए जागरूकता कार्यक्रमों और सामुदायिक गतिविधियों को गति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article