फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Stay away from drugs, create awareness: Charandas

नशे से दूर रहें, जागरूक करें : चरणदास

Tue, 24 Mar 2026 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
झिकनीपुल स्कूल में जागरूकता शिविर का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झिकनीपुल में जनकल्याण सेवा संस्था नेरवा के तत्वावधान में नशा निवारण विषय पर जन जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य युवाओं में बढ़ते नशे के प्रचलन पर रोक लगाना और हिमाचल प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए सार्थक प्रयास करना रहा।
कार्यक्रम में संस्था के कार्यक्रम अधिकारी चरणदास ने विद्यार्थियों से कहा कि नशा आज समाज के लिए गंभीर खतरा बन चुका है।इसका सबसे अधिक दुष्प्रभाव युवाओं पर पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में सिंथेटिक नशे का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है, जो युवाओं के भविष्य को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है। उन्होंने चिंता जताई कि स्कूलों के आसपास कुछ असामाजिक तत्व सक्रिय हैं, जो स्कूली बच्चों को नशे की ओर आकर्षित करने का प्रयास करते हैं, जो चिंताजनक है।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि नशा न केवल शरीर और मस्तिष्क को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि व्यक्ति के भविष्य और परिवार पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहें और समाज में इसके खिलाफ जागरूकता फैलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यवाहक प्रधानाचार्य बबीता डोगरा ने जनकल्याण सेवा संस्था के निदेशक हरिराम डोगरा, अध्यक्ष भागमल नेगी, उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार और रिसोर्स पर्सन चरणदास का जानकारी साझा करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे इस ज्ञान को अपने-अपने क्षेत्रों तक पहुंचाएं और नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग दें।

कार्यक्रम में सृष्टि और महिमा तथा नैतिक ने नशे के दुष्परिणामों पर विचार प्रस्तुत किए। इसके लिए उन्हें विद्यालय प्रबंधन और संस्था की ओर से सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए भविष्य में भी इस प्रकार की जागरूकता गतिविधियां लगातार आयोजित की जाती रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed