फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   State level three-day Ladarcha fair concludes in Kaza

Rampur Bushahar News: लादरचा मेले का समापन, विजेताओं को किया पुरस्कृत

Sat, 24 Aug 2024 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
State level three-day Ladarcha fair concludes in Kaza
काजा में आयोजित लादरचा मेले क समापन पर लोग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आंनद लेते हुए
राज्य स्तरीय तीन दिवसीय मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में उपायुक्त राहुल कुमार रहे मुख्यातिथि
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
काजा (लाहौल स्पीति )। काजा में राज्य स्तरीय तीन दिवसीय लादरचा मेले का समापन हो गया। अंतिम सांस्कृतिक संध्या में उपायुक्त लाहौल-स्पीति राहुल कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि मेले और त्योहार हमारी प्राचीन संस्कृति, परंपराओं और रीति-रिवाज के संरक्षण एवं संवर्धन में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए लादरचा मेला समिति को बधाई दी। अतिरिक्त उपायुक्त एवं लादरचा मेला कमेटी के अध्यक्ष राहुल जैन ने उपायुक्त राहुल कुमार का स्वागत किया और उन्हें शॉल, टोपी, स्मृति चिह्न और थंका पेंटिंग भेंट की। इस मौके पर उपायुक्त ने मेला समिति के सदस्यों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने विभिन्न विभागों और स्थानीय स्वयं सहायता समूहों की लगाईं प्रदर्शनियों और स्टालों का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने मेले के दौरान आयोजित किए गए विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। उपायुक्त राहुल कुमार ने क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता टीम पुलिस-11 काजा को ट्रॉफी समेत एक लाख 31 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया। उपविजेता रहे साक्य ब्लास्टर की टीम को ट्राॅफी सहित 51 हजार रुपये का चेक देकर पुरस्कृत किया।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता टीमें
वॉलीबाल प्रतियोगिता में गोरखा टाइगर्स टीम विजेता और टीम बेटाडी किंग्स टीम उपविजेता रही। टेबल टेनिस सिंगल बॉयज में धोमदेन प्रथम और केसंग दूसरे स्थान पर रहा। टेबल टेनिस डबल बॉयज में विजेता केसंग रापचिक-केसंग पदमा और उपविजेता सेरिंग कोड़ी-जंगचूक रहा। बैडमिंटन बॉयज सिंगल में विजेता विनीत और उपविजेता प्रवीन रहा। बैडमिंटन डबल्स में विजेता प्रवीन-विनीत और उपविजेता दावा-छेरिंग छोपेल रहा। बैडमिंटन सिंगल गर्ल्स में विजेता भूमिका जैन, उपविजेता सलडोन रहा। डबल्स में विजेता भूमिका जैन-सलडोन काजा, उपविजेता बुटीत-अंगमो रहा। आर्चरी मेन्स के विजेता डॉक्टर थकपा तेनजिन और उपविजेता पदमा छेरिंग रहे। द्वितीय उपविजेता नवांग लादेन रहे। वूमेंस विजेता सोनम अंगमो, उपविजेता तन्जिन सलडोन रहीं। द्वितीय उपविजेता नोरजिन अंगमो रहीं। कैरम बोर्ड सिंगल में विजेता अमित बेवाल, उपविजेता केसंग और डबल्स के विजेता कूंगा और तेनजिंग रहे। उपविजेता हर्ष अमरेंद्र नेगी और केसंग रापचिक रहे। फुटबाल के विजेता रंगडोल टीम रंगरिक और उपविजेता संजू टीम काजा रहे। बास्केटबाल की विजेता टीम रंगडोल और उपविजेता कूंगा जोटपा टीम को ट्रॉफी सहित नकद राशि देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


रेफरल ड्रा निकाले गए
लादारचा मेले के अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी का रेफरल ड्रॉ उपायुक्त राहुल कुमार, एडीसी राहुल जैन, एसडीएम हर्ष नेगी, एसी संकल्प गौतम, तहसीलदार भूमिका जैन, टीएमसी सदस्य छेवांग रिंगजिन, सोनम तरगे, केसंग रापचिक, वीर भगत और बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति में ड्रॉ निकाला गया। इसमें टिकट धारक 1902 को प्रथम पुरस्कार, 3750 को द्वितीय पुरस्कार, 864 को तृतीय पुरस्कार मिला। इसके अलावा 4943 को चौथा , 2716 को पांचवां, 993 को छठा, 582 को सातवां, 4338 को आठवां, 3943 को नौवां और टिकट नंबर 2673 को दसवां पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम सांस्कृतिक संध्या में मशहूर स्टार गायक अनुज शर्मा ने एक से बढ़कर एक फिल्मी गाने गाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इसके अलावा महिला मंडल लोसर, क्याटो, हनसा,लायूल यूनिवर्सल डांस ग्रुप किन्नौर, फूरबू नेगी, हनी नेगी और सतंज़िन नोरगिज आदि कलाकारों ने पहाड़ी, हिंदी, फिल्मी, हिमाचली और लद्दाखी गाने गाकर दर्शकों का मन मोह लिया।

-0-

काजा में आयोजित लादरचा मेले क समापन पर लोग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आंनद लेते हुए

काजा में आयोजित लादरचा मेले क समापन पर लोग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आंनद लेते हुए

काजा में आयोजित लादरचा मेले क समापन पर लोग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आंनद लेते हुए

काजा में आयोजित लादरचा मेले क समापन पर लोग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आंनद लेते हुए

काजा में आयोजित लादरचा मेले क समापन पर लोग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आंनद लेते हुए

काजा में आयोजित लादरचा मेले क समापन पर लोग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आंनद लेते हुए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed