फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   State level Kabaddi competition will be held in April

Rampur Bushahar News: रामपुर में राज्य स्तरीय खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

Sun, 02 Feb 2025 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
State level Kabaddi competition will be held in April
बुशहर कबडडी संघ रामपुर के पदा​धिकारी बैठक में चर्चा करते हुए
अप्रैल में होगी राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता अप्रैल में होगी। इसमें पुरुष और महिला वर्ग के खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। यह जानकारी रविवार को हुई बैठक में बुशैहर कबड्डी संघ के समन्वयक अनिरुद्ध सिंह बिष्ट ने दी। रविवार को बुशैहर कबड्डी संघ रामपुर की बैठक जल शक्ति विभाग विश्राम गृह रामपुर में हुई। बैठक की अध्यक्षता बुशैहर कबड्डी संघ के समन्वयक अनिरुद्ध बिष्ट ने की। बैठक में मुख्य सलाहकार प्रेम मेहता विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में फैसला लिया कि बुशैहर कबड्डी संघ अप्रैल 2025 को राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता पुरुष और महिला वर्ग में आयोजित करवाएगा। यह प्रतियोगिता बीकेए, प्रीमियर लीग की ओर से करवाई जाएगी। बैठक में प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया कि संघ की आगामी बैठक 16 फरवरी को रामपुर में आयोजित की जाएगी। संघ ने इस बैठक में सभी सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में अपनी मौजूदगी सुनिश्चित करने कर आग्रह किया है, ताकि आगामी रूपरेखा तैयार की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed