फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   State government should make it mandatory to sell apples in the city: Chetan

सेब को गढ़ में बेचना अनिवार्य करे प्रदेश सरकार : चेतन

Tue, 06 Aug 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
बोले-कांग्रेस सरकार का बागवानों के प्रति तानाशाही रवैया नहीं करेंगे बर्दाश्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
राेहड़ू। बागवानों के बार-बार आग्रह करने पर भी प्रदेश की फल मंडियों में सेब दर के हिसाब से बिक रहा है। प्रदेश सरकार की अनदेखी के चलते फल मंडियों में बागवानों के साथ लूट हो रही है। कांग्रेस सरकार का बागवानों के प्रति तानाशाही रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह बात भाजपा प्रदेश प्रवक्ता चेतन बरागटा ने कही।

बरागटा ने कहा कि प्रदेश की फल मंडियों में सेब गढ़ के हिसाब से ही बिकता था। कांग्रेस सरकार ने इस वर्ष सेब को दर के हिसाब से बेचने की नई व्यवस्था शुरू की है। छोटे आकार के सेब के दामों पर 30 प्रतिशत की कटौती की जा रही है। एपीएमसी की मंडियों में सरेआम बागवानों को लूटा जा रहा है, लेकिन हैरानी की बात है कि सेब बाहुल्य क्षेत्र के विधायक मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। इस वर्ष सूखे के कारण सेब बाहुल्य क्षेत्र में हजारों सेब के पाैधे सूख गए हैं। ऊपर से आंधी के कारण भी बागवानों को भारी नुकसान हुआ है, लेकिन प्रदेश सरकार की ओर से किसी भी बागवानों को मुआवजा देकर आर्थिक मदद नहीं की गई। बागवानों को दवाइयां नहीं मिल रही हैं। बरागटा ने कहा कि प्रदेश सरकार का बागवानों के प्रति नकारात्मक रवैया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बागवानों को आ रही दिक्कतों का प्रदेश सरकार ने समय रहते हल नहीं निकाला तो सरकार के खिफाल उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed