फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   state boxing chaipionship held in rampur jeury

48 किलोग्राम वर्ग में वीर सिंह ने मनन को हराया

Sun, 05 Sep 2021 11:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
state boxing chaipionship held in rampur jeury
ज्यूरी में राज्यस्तरीय पुरूष बॉक्सींग प्रतियोगिता का शुभारंभ करते एसजेवीएन के महाप्रबंधक एचआर - फोटो : RAMPUR-HP
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। बुशहर बॉक्सिंग एसोसिएशन ज्यूरी और जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन किन्नौर ने ज्यूरी में तीन दिवसीय राज्यस्तरीय पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता का मुख्य प्रायोजक जेएसडब्यू हाइडो एनर्जी लिमिटेड है।
विज्ञापन

तीन दिवसीय पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ एसजेवीएन लिमिटेड परियोजना के महाप्रबंधक मानव संसाधन पीएस नेगी ने किया। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से 107 बॉक्सिंग के खिलाड़ियों ने भाग लिया और दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी भी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्य सलाहकार बॉक्सिंग क्लब ज्यूरी जय सिंह मेहता और प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव सुरेंद्र ने बताया कि पहले दिन बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 48 किलोग्राम में मनन कौंडल ऊना और वीर सिंह शिमला के बीच हुआ। इसमें वीर सिंह ने बेहतर खेल के दम पर बाजी मारी। दूसरे मुकाबला निशांत शिमला और सुनील कुल्लू के बीच हुआ। इसमें निशांत ने दमदार खेल दिखाते हुए जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिल कांगड़ा और सिरमौर के रामकुमार के बीच हुए मुकाबले में राम कुमार ने मुकाबला अपने नाम किया। 51 किलोग्राम प्रतियोगिता में पहला मुकाबला अभिनव कांगड़ा और युवराज सोलन के बीच खेला गया। इसमें अभिनव कांगड़ा ने बाजी मारी। अन्य मैच में वीरेंद्र बिलासपुर और रितिक सिरमौर के बीच हुआ।
इसमें वीरेंद्र बिलासपुर ने मैच जीता। सौरभ ऊना और मंजीत सिंह शिमला के बीच हुए मुकाबले में मंजीत ने जीत का सेहरा पहना। मंगत राम लाहौल स्पीति और साहिब शाह शिमला के बीच हुए मैच में साहिब शाह ने बाजी मारी। 54 किलोग्राम वर्ग में सूर्यभान हमीरपुर और शिवाक सिंह शिमला के बीच हुआ, जिसमें शिवाक सिंह ने मुकाबला जीता। दीपक सोलन और अनिरुद्ध मंडी के बीच में हुए मैच में अनिरुद्ध ने बाजी मारी।
विशाल हमीरपुर और राहुल निलटू शिमला के बीच हुए मैचे में राहुल विजेता रहे। विवेक शिमला और रितिक कपूर कांगड़ा के बीच हुए मुकाबले में विवेक ने जीत दर्ज की। 60 किलोग्राम प्रतियोगिता में अभिनव जवाल कांगड़ा और हिमांशु शिमला के बीच हुआ। इसमें हिमाशु ने बाजी मारी।
रोहित सागर बिलासपुर और हितेश कुमार लाहौल स्पीति के बीच हुए मुकाबले में रोहित ने जीत दर्ज की। किन्नौर के सुनील ने लाहौल स्पीति के अनु चौहान को मात दी। हमीरपुर के डिंपल मेहरा ने रोहडू़ के तिलक राज को हराया। आदित्य ठाकुर मंडी ने कांगड़ा के निखिल ठाकुर को रोमांचक मुकाबले में मात दी।

जितेंद्र ठाकुर शिमला ने कुल्लू के शुभम चौधरी को हराया। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव सुरेंद्र शांडिल, व्यापार मंडल ज्यूरी प्रधान जेपी दंगल, उपप्रधान ज्यूरी पंचायत अरूण शर्मा, मूनलाइट के प्रधान विजय खन्ना, प्रधान बॉक्सिंग कल्बा ज्यूरी भूपेेंद्र, संजय सोनी, प्रताप वर्मा, विक्की ठाकुर अनिल और छेपक नेगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed