फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Startup Utsav-Youth Program organized at Rampur College

Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों को दिए अच्छे उद्यमी बनने के टिप्स

Thu, 16 Oct 2025 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Startup Utsav-Youth Program organized at Rampur College
रामपुर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित छात्र और छात्राएं। स्रोत: कॉलेज प्रबंधन
रामपुर कॉलेज में स्टार्टअप उत्सव-युवा कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर में स्टार्टअप उत्सव-युवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जैव प्रौद्योगिकी ऊष्मायन केंद्र शिमला के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ.पंकज बासोतिया बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपप्राचार्य डॉ. विद्या बंधु नेगी रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को अच्छे उद्यमी बनने के टिप्स दिए गए। महाविद्यालय के आईक्यूएसी के संयोजक डॉ. टीडी वर्मा ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के बायोटेक्नोलॉजी इनक्यूबेशन केंद्र से आए अतिथियों डॉ. रविकांत भाटिया, डॉ. अजय सूद, डॉ. अशोक कुमार बंसल को टोपी पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. रविकांत भाटिया के संबोधन से हुई। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ स्टार्टअप पर विचार साझा किए। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के जैव प्रौद्योगिकी ऊष्मायन केंद्र की ओर से नव प्रवर्तकों को स्टार्टअप के लिए मिलने वाले वित्तीय अनुदान की जानकारी दी। अपने केंद्र से लाभान्वित हुए नव प्रवर्तकों या नए उद्यमियों के बारे में भी बताया। विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि यदि कोई भी विद्यार्थी स्टार्टअप करना चाहता है तो बायोटेक्नोलॉजी इनक्यूबेशन उन नवप्रवर्तकों को हर तरह से सहायता करेगा। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज बासोतिया ने विद्यार्थियों से कहा कि वह बायोटेक्नोलॉजी इनक्यूबेशन सेंटर की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं का लाभ उठाएं और आने वाले समय में एक अच्छे उद्यमी बने। डॉ. अजय कुमार बंसल ने भी स्टार्टअप कैसे शुरू किया जाए, इस बारे में विद्यार्थियों से विचार साझा किए और उनका मार्गदर्शन किया। डॉ. अशोक कुमार ने भी हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी ऊष्मायन केंद्र के इस स्टार्टअप के लिए नवप्रवर्तको को दी जाने वाली योजनाओं और अवसरों के बारे में जानकारी दी।

प्रांजल ने जीता प्रथम पुरस्कार
कार्यक्रम में कॉलेज के विद्यार्थियों को नए विचारों पर प्रस्तुतीकरण तैयार करने की प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया था। इसके अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पांच हजार रुपये, तीन हजार रुपये और दो हजार रुपये का नकद पुरस्कार रखा गया। इसमें प्रथम पुरस्कार प्रांजल, द्वितीय पुरस्कार मनीष, अंजलि और स्वीटी, तृतीय पुरस्कार निहारिका को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed