फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   St. Bits College ranked first in basketball

Rampur Bushahar News: बाॅस्केटबाल में सेंट बिट्स महाविद्यालय ने रहा स्थान

Fri, 06 Oct 2023 06:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 06:09 PM IST
विज्ञापन
ठियोग में अंतर महाविद्यालय महिला बाॅस्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। राजकीय महाविद्यालय ठियोग में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय महिला बाॅस्केटबाल प्रतियोगिता और क्रिकेट पिच का उद्घाटन स्थानीय विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने किया। प्रतियोगिता में प्रदेश भर से महिलाओं की 14 टीमों की 159 खिलाड़ी दम खम दिखा रहे हैं।
इस दौरान बाॅस्केटबाल प्रतियोगिता में पहला मुकाबला राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला और सेंट बिट्स महाविद्यालय के खिलाड़ियों के बीच हुआ। इसमें सेंट बिट्स महाविद्यालय की टीम ने जीत हासिल की। दूसरा मुकाबला राजकीय महाविद्यालय ठियोग और घुमारवीं के मध्य खेला गया, जिसमें महाविद्यालय ठियोग के खिलाड़ियों ने जीत अपने नाम की। वहीं तीसरे मुकाबले में राजकीय महाविद्यालय सरकाघाट, चौथे मुकाबले में राजकीय महाविद्यालय मंडी और पांचवें मुकाबले में राजकीय महाविद्यालय रामपुर ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

उद्घाटन समारोह में प्राचार्य डाॅ. ललिता चंदन ने मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ऊपरी शिमला में बाॅस्केटबाल खेल कम प्रचलित है। खेल कोर्ट बनने से बाॅस्केटबाल प्रतियोगिता संभव हुई है। मुख्य अतिथि राठौर ने कहा कि ठियोग में महाविद्यालय उच्च शिक्षा के क्षेत्र में गत 25 वर्षों से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, सरकार द्वारा इसे और विकसित करने के बारे में उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष विवेक थापर, प्रदेश कांग्रेस सचिव सत्यजीत नेगी, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र कंवर, रमेश हेटा, कुमारसेन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश धौरटा, आरकेएमवी के प्राचार्य डॉ. गोपाल चौहान, पीटीए प्रधान गीता राम, महाविद्यालय के आचार्य और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed