{"_id":"5f1320c88ebc3e63a81dc9d5","slug":"sports-rampur-hp-news-sml3388084122","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल छात्रावास के लिए करना होगा अभी और इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल छात्रावास के लिए करना होगा अभी और इंतजार
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। केंद्र और प्रदेश सरकार भले ही प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लाख दावे करे, लेकिन धरातल पर इन दावों की पोल खुल रही है। रामपुर उपमंडल के दत्तनगर स्थित खेल छात्रावास का कार्य वर्षों बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। ऐसे में इस खेल छात्रावास से लाभान्वित होने वाले छात्र-छात्रा खिलाड़ियों को अभी और कितना इंतजार करना होगा, इस बारे में कहना मुश्किल है। पांच जिलों के खिलाड़ियों को खेल की बारीकियां सिखाने के उद्देश्य से बनाए जा रहे खेल छात्रावास का कार्य युवा सेवा एवं खेल विभाग से धनराशि न मिलने के कारण लटक गया है।
गौरतलब है कि वर्ष 2017 में पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में रामपुर के साथ लगती दत्तनगर पंचायत में इंडोर स्टेडियम और छात्रावास का शिलान्यास किया गया था। इस स्पोर्ट्स हॉस्टल के बनने से प्रदेश के किन्नौर, शिमला, लाहौल स्पीति, कुल्लू और मंडी जिलों के खिलाड़ी लाभान्वित होने थे। हॉस्टल में 25 छात्र और 25 छात्रा खिलाड़ियों के खेलने और रहने की सुविधा दी जानी है। इंडोर स्टेडियम में वॉलीबाल और बॉक्सिंग कोर्ट का निर्माण किया गया है। निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए एक वर्ष का समय निर्धारित किया गया था, लेकिन तीन वर्ष से भी अधिक समय बीत जाने के बावजूद इंडोर स्टेडियम और हॉस्टल का निर्माण कार्य अधर में है। युवा सेवा एवं खेल विभाग से करीब 70 लाख की राशि न मिलने के कारण खेल छात्रावास का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पा रहा। ऐसे में खेल गतिविधियां शुरू न होने के कारण खिलाड़ियों में रोष है।
उधर, लोक निर्माण विभाग रामपुर के एक्सईएन एसके सोबती ने कहा कि करीब 9.44 करोड़ रुपये की लागत से स्पोर्ट्स हॉस्टल का निर्माण किया जा रहा है। हॉस्टल का सिविल वर्क पूरा हो चुका है, लेकिन युवा सेवा एवं खेल विभाग से करीब 70 लाख रुपये की राशि जारी न होने के कारण बिजली से संबंधित कार्य पूरा नहीं हो पाया है। विभाग से राशि जारी होते ही कार्य पूरा कर लिया जाएगा।