{"_id":"5d7e79528ebc3e93ac720432","slug":"sports-rampur-hp-news-sml3075816130","type":"story","status":"publish","title_hn":"दत्तनगर स्पोट्र्स हॉस्टल और इंडोर स्टेडियम बना नशेडिय़ों का अड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दत्तनगर स्पोट्र्स हॉस्टल और इंडोर स्टेडियम बना नशेडिय़ों का अड्डा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। करोड़ों से बना दत्तनगर स्पोर्ट्स हॉस्टल और इंडोर स्टेडियम नशेड़ियों का अड्डा बन गया है। लोकार्पण न होने के कारण युवाओं को इसका फायदा नहीं मिल रहा है। शाम होते ही यहां नशेड़ी डेरा डाल देते हैं। हालांकि, अभी भवन का कुछ काम शेष रह गया है। इसे भी पूरा नहीं किया जा रहा है। हॉस्टल के अंदर शराब की बोतलें, चिट्टा जैसे घातक नशे में उपयोग होने वाली सीरिंज बिखरी पड़ी हैं। हॉस्टल में खिलाड़ियों को सुविधा तो नहीं मिल पाई लेकिन शराबियों को ठिकाना मिल गया है। इससे लोगों में गुस्सा है।
ग्रामीणों का कहना है कि करोड़ों खर्च करने के बाद खिलाड़ियों को इसका कोई लाभ नहीं मिल रहा है। सुंदर कपूर चेतना फिटनेस सेंटर अध्यक्ष विनोज नेगी, यशविंद्र ठाकुर, दत्तनगर स्पोर्ट्स क्लब अध्यक्ष महेंद्र शर्मा, अशोक मेहता, बाबू राम, राहुल, सचिन , हितेश ठाकुर, दयाल कायथ और अनिल मेहता ने प्रदेश सरकार और खेल विभाग से मांग की है कि छात्रावास का लोकार्पण जल्द किया जाएगा। ताकि, खिलाड़ियों को इसका लाभ मिल सके। दत्तनगर पंचायत में वर्ष 2017 में स्पोर्ट्स हॉस्टल और इंडोर स्टेडियम का शिलान्यास किया गया था। भवन तैयार है, थोड़ा काम शेष बचा है। यहां 50 खिलाड़ियों को ट्रेनिंग की व्यवस्था है। बॉक्सिंग और वॉलीबाल के खिलाड़ियों को इसका लाभ मिलेगा, लेकिन विभाग की अनदेखी के चलते भवन सफेद हाथी साबित हो रहा है। बहुमंजिला स्पोर्ट्स हॉस्टल और इंडोर स्टेडियम का निर्माण अधर में लटका हुआ है। हॉस्टल का निर्माण पूरा न होने के कारण किन्नौर, शिमला और कुल्लू जिले के खिलाड़ियों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। उधर, डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने कहा कि इस बारे अभी तक कोई ऐसी सूचना नहीं मिली है। यदि ऐसा कोई मामला है तो पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।