{"_id":"5d6d40b98ebc3e01475784c0","slug":"sports-rampur-hp-news-sml3060961196","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी, वॉलीबाल और रस्साकसी में खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी, वॉलीबाल और रस्साकसी में खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दलाश (कुल्लू)। ऋषि पंचमी मेले की पूर्व संध्या पर सीरिगढ़ स्पोर्ट्स क्लब दलाश की ओर से खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर बायल परियोजना प्रमुख सुरेश ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। तीन दिवसीय इस स्पर्धा में कबड्डी, वॉलीबाल, रस्साकशी और महिला मंडलों के लोकनृत्य का दौर चलेगा। मेले का आयोजन 6 और 7 सितंबर को होगा।
प्रतियोगिता के पहले दिन महिला मंडल कंडागई, चमारली और रमोही की ओर से लोकनृत्य पेश किया गया, जिसका दर्शकों ने खूब आनंद लिया। मेले में 6 और 7 सितंबर को सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन होगा, जिसमें 6 सितंबर को एसी भारद्वाज और 7 सितंबर की स्टार नाइट विक्की चौहान दर्शकों को नचाएंगे। मुख्यातिथि सुरेश ठाकुर ने लोगों को मेले की बधाई दी और सीरिगढ़ स्पोर्ट्स क्लब की ओर से करवाई जा रही खेलकूद प्रतियोगिता की सराहना की। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए 25 हजार की राशि भेंट की।
इस मौके पर उप महाप्रबंधक श्यामा भवी, सहायक अभियंता अमित कुमार, क्लब के प्रधान विद्या सागर, उपाध्यक्ष सत्येंद्र, महामंत्री प्रदीप चौहान, कोषाध्यक्ष दुष्यंत परमार, प्रेस सचिव आशीष शर्मा, सचिव ओम परमार, दलाश पंचायत प्रधान मोहर सिंह, इंदु शर्मा, सोहनी राम राठी, ध्यान वर्मा, कुंभ दास और दलाश स्कूल के प्रधानाचार्य धर्मपाल सहित अन्य मौजूद रहे।