फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   sports

ननखडी स्कूल बना ओवर ऑल विजेता

Sun, 04 Aug 2019 07:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 07:30 PM IST
विज्ञापन
sports
ननखडी स्कूल बना ओवर ऑल विजेता - फोटो : RAMPUR-HP
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। कुमारसैन-ननखड़ी खंड की अंडर-19 छात्र वर्ग की खेल प्रतियोगिता का रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़ागांव में समापन हो गया। इस अवसर पर एपीएमसी अध्यक्ष नरेश शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने कहा कि पढ़ाई के साथ बच्चों के विकास के लिए खेल भी महत्वपूर्ण है। खेल प्रतियोगियों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने बडागांव स्कूल फेंसिंग और गेट के लिए जल्द से जल्द बजट मुहैया करवाने का आश्वासन दिया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में स्कूली बच्चों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता में 27 स्कूलों के 381 छात्रों ने भाग लेकर उम्दा प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि नरेश शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिता में कबड्डी में ननखड़ी प्रथम और नारकंडा द्वितीय, वॉलीबाल में देलठ प्रथम और ननखड़ी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। खो-खो मे थैली चकटी ने पहला और ननखड़ी ने दूसरा, बेडमिंटन में कुमारसैन ने पहला स्थान प्राप्त किया। फॉक डांस मे टिप्पर स्कूल ने पहला और जाहू स्कूल ने दूसरा स्थान। भाषण में जाहू ने प्रथम और कुमारसैन स्कूल ने दूसरा स्थान, ग्रुप सांग और वन एक्ट प्ले में मझोली टिपर ने प्रथम और जाहू ने दूसरा स्थान, सोलो सांग में ननखड़ी ने पहला और जाहू ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। विभिन्न प्रतियोगिता में ननखड़ी स्कूल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जाहू स्कूल ओवर आल विजेता बना।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर ग्राम पंचायत बडागांव प्रधान योधराज ठाकुर, अंतर्राष्ट्रीय बाक्सिंग कोच विजय ठाकुर, भरेडी उपप्रधान राज वर्मा, ठियोग पार्षद दिनेश शर्मा, मंदिर कमेटी प्रधान जेएल शर्मा, व्यापार मंडल प्रधान ठाकुर चंद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed