{"_id":"63e28eb115878d3b09164826","slug":"sports-news-cricket-trial-in-kinnaur-rampur-hp-news-c-19-1-53004-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: किन्नौर क्रिकेट टीम के चयन के लिए ट्रायल 12 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: किन्नौर क्रिकेट टीम के चयन के लिए ट्रायल 12 को
विज्ञापन
12 को छोल्तू में होगा किन्नौर क्रिकेट टीम के खिलाडिय़ों का चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ(किन्नौर)। क्रिकेट एसोसिएशन किन्नौर द्वारा एक दिवसीय वरिष्ठ वर्ग की अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए जिला किन्नौर की टीम का चयन 12 फरवरी को किया जाएगा। क्रिकेट एसोसिएशन किन्नौर के महासचिव तारा चंद ने बताया कि किन्नौर क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया जेएसडब्ल्यू ग्राउंड छोल्तू (टापरी) में होगी। उन्होंने सभी युवाओं से अपील की कि वे चयन प्रक्रिया में बढ़चढ़ कर भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें। उन्होंने जिले के युवक मंडलों और सभी क्लबों से आग्रह किया कि चयन प्रक्रिया में प्रतिभागियों को भाग लेने के लिए प्रेरित करें।