{"_id":"640a199302b54a76bd0744b4","slug":"sports-news-cricket-news-maid-boys-win-turnament-rampur-hp-news-c-19-1-83073-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: मैड ब्वॉयज कमलाऊ ने जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: मैड ब्वॉयज कमलाऊ ने जीता खिताब
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। जय दुर्गा नवयुवक मंडल बाहली द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब मैड ब्वॉयज कमलाऊ ने लगातार दूसरी बार जीता है। प्रतियोगिता में हरफनमौला प्रदर्शन करने पर गोलू चौहान को प्लेयर ऑफ दी टूर्नामेंट के इनाम से नवाजा गया। ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला मैड ब्वॉयज कमलाऊ और एनवाईएम गावणा के बीच खेला गया। इसमें कमलाऊ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 141 रन बनाए। इसमें गोलू ने नौ छक्कों की मदद से 72 रनों की तूफानी पारी खेली।
वहीं विपिन ने 42 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गावणा की टीम कमलाऊ टीम की घातक गेंदबाजी के आगे न टिक पाई। गावणा की टीम 76 रन पर ही ढेर हो गई। इसमें माइकल और गोलू ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। प्रतियोगिता में 64 टीमों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में हरफनमौला प्रदर्शन करने पर कमलाऊ टीम के गोलू चौहान को मैन ऑफ दी सीरीज, माइकल गोस्वामी को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज के खिताब से नवाजा गया। वहीं गावणा टीम के सन्नी नेगी को सर्वश्रेष्ठ विकेट कीपर और सन्नी जामटा को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया।
प्रतियोगिता के समापन समारोह में ई. अंकित नेगी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। मुख्यातिथि ने विजेता टीम को 70,000 हजार की नकद राशि और ट्रॉफी जबकि उपविजेता टीम को 30,000 रुपये और ट्रॉफी से नवाजा। क्लब के अध्यक्ष राजेश भलुनी ने कहा कि नशा छोड़ो खेल खेलो के मकसद से प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर युवक मंडल उपप्रधान निखिल नेगी, सचिव हैप्पी भलुनी, कोषाध्यक्ष मनोज मेहता, दीपक मेहता, कंवर कायथ, सोनू भलुनी और राकेश ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।