{"_id":"623379f54644ba465520fd2b","slug":"sports-meet-in-theog-college-rampur-hp-news-sml40292372","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ मीटर दौड़ में अंकुश अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ मीटर दौड़ में अंकुश अव्वल
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। राजकीय महाविद्यालय ठियोग में वीरवार को वार्षिक स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाए। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. ललिता चंदन बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहीं। विद्यार्थियों ने 100 मीटर रेस, रिले रेस, कबड्डी, बास्केटबाल, शॉटपुट और हाई जंप जैसी विविध प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
सौ मीटर दौड़ में अंकुश ने पहला, भगत ने दूसरा और सुरेंद्र ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में प्रियंका ने पहला, प्रतिभा ने दूसरा और अंकिता ने तीसरा हासिल किया। शॉटपुट में पुरुष वर्ग में अंकुश, राज, भगत और महिला वर्ग में मोहिनी, सुनीता और सिमरन ने पुरस्कार जीते। हाई जंप में अंबिका प्रथम, स्नेहा द्वितीय और प्रियंका तीसरे स्थान पर रहीं।
पुरुष वर्ग में अंकुश, नवीन और ललित ने बाजी मारी। कबड्डी मैच में तृतीय वर्ष के छात्रों ने जीत दर्ज की। महिला वर्ग में शीतल की अगुवाई की टीम ने टीम-बी को हराकर जीत हासिल की। बास्केटबाल में तुषार की टीम ने रजत की टीम को हराया। कार्यक्रम के अंत में सभी को पदक से नवाजा गया।