फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Sports hostel could not be started in Dattanagar even after inauguration

Rampur Bushahar News: खेल छात्रावास बनकर तैयार, उद्घाटन के बाद भी खिलाड़ियों को इंतजार

Wed, 05 Feb 2025 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Sports hostel could not be started in Dattanagar even after inauguration
आठ वर्ष बाद भी इंडोर स्टेडियम दत्तनगर के लाभ से वंचित युवा खिलाड़ी। संवाद
दत्तनगर में साढ़े नौ करोड़ रुपये की लागत से बना खेल छात्रावास,
विज्ञापन

प्रदेश के पांच जिलों के वॉलीबाल और बॉक्सिंग खिलाडिय़ों को मिलना है लाभ

खेल छात्रावास में 25-25 छात्र छात्राओं को दिया जाएगा बॉक्सिंग और वॉलीबाल का प्रशिक्षण

सुभाष सेन

रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश का ऊपरी क्षेत्र नशे की गिरफ्त में फंसता जा रहा है। इसके लिए खेल गतिविधियों से युवाओं की दूरी होना भी है। इसके लिए प्रदेश सरकार को युवाओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए भी गंभीर होना होगा, ताकि युवा खेल गतिविधियों से अधिक जुड़ सकें। रामपुर विस क्षेत्र का एकमात्र खेल छात्रावास आठ साल के बाद भी शुरू नहीं हो पाया है। दत्तनगर में करोड़ों की लागत से बना छात्रावास और इंडोर स्टेडियम धूल फांक रहा है। वर्षों से युवा इस खेल छात्रावास का लाभ मिलने की आस लगाए हुए हैं। गौर हो कि प्रदेश के चार जिलों के खिलाड़ियों को खेल छात्रावास की सुविधा देने के लिए साल 2017 में रामपुर की दत्तनगर पंचायत में खेल छात्रावास और इंडोर स्टेडियम का शिलान्यास किया गया था। इस कार्य को पूरा करने का लक्ष्य एक वर्ष निर्धारित किया था, लेकिन अतिरिक्त बजट देरी से मिलने के कारण खेल छात्रावास का कार्य धीमी गति से चलता रहा। पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में भवन बनकर तैयार हो गया था और युवा वर्ग में खेल छात्रावास मिलने की आस भी जगी, लेकिन न तो भाजपा और न कांग्रेस सरकार ने युवाओं की मांग को पूरा किया। दोनों ही राजनीतिक दलों ने खेल छात्रावास की अनदेखी की। सात वर्ष के इंतजार के बाद बीते वर्ष मार्च माह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने खेल छात्रावास का लोकार्पण किया। उसके बाद 11 माह का लंबा समय गुजर गया है, लेकिन अब तक यहां खेल गतिविधियां शुरू नहीं हो पाई हैं। इस स्पोर्ट्स हॉस्टल से जिला शिमला, किन्नौर, कुल्लू, मंडी और लाहौल-स्पीति के खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा। इस हॉस्टल में 25 छात्र और 25 छात्रा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और हॉस्टल की सुविधा मिलनी है, जो यहां वॉलीबाल और बॉक्सिंग का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। क्षेत्र में इस तरह का यह पहला छात्रावास और इंडोर स्टेडियम बना है। क्षेत्र के खिलाड़ियों को अब भी खेल छात्रावास के लाभ से वंचित रहना पड़ रहा है।



वीरवार को युवा सेवा एवं खेल विभाग और लोक निर्माण विभाग की टीम खेल छात्रावास और इंडोर स्टेडियम का जायजा लेगी। जल्द ही यहां खेल गतिविधियां शुरू कर दी जाएंगी। - -राकेश धौटा, जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी शिमला

आठ वर्ष बाद भी इंडोर स्टेडियम दत्तनगर के लाभ से वंचित युवा खिलाड़ी। संवाद

आठ वर्ष बाद भी इंडोर स्टेडियम दत्तनगर के लाभ से वंचित युवा खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article