{"_id":"6692611d78bf250f1b054511","slug":"sports-competitions-association-meeting-in-rampur-narain-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-118701-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर के नरैण में 21 जुलाई से शुरू होगा खेल महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर के नरैण में 21 जुलाई से शुरू होगा खेल महोत्सव
विज्ञापन
वॉलीबाल, कबड्डी, रस्साकशी समेत अन्य खेलों में दमखम दिखाएंगे खिलाड़ी, एसोसिएशन ने बैठक कर बनाई रूपरेखा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। मुराल हिल यंग्स स्पोट् र्स, कल्चरल एंड एनवायरनमेंट एसोसिएशन की ओर से नरैण में खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। खेल महोत्सव में विभिन्न खेलों में पंचायत स्तरीय खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष पवन चौहान की अध्यक्षता में हुई, जिसमें खेलकूद गतिविधियों के आयोजन को लेकर रूपरेखा बनाई गई। बैठक में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्होंने कहा कि 21 जुलाई से नरैण में खेलकूद स्पर्धा का शुभारंभ होगा और 24 जुलाई को समापन होगा। एसोसिएशन की ओर से वॉलीबाल, कबड्डी, शतरंज, कैरम और रस्साकशी स्पर्धा का आयोजन किया जाएगा। वॉलीबाल विजेता टीम को 40 हजार और ट्रॉफी, उपविजेता टीम को 20 हजार और ट्रॉफी, कबड्डी की विजेता टीम को 21 हजार और ट्रॉफी, उपविजेता टीम को 10,500 और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, अन्य खेलों में भी खिलाड़ियों को आकर्षक इनाम दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वॉलीबाल और कबड्डी की स्पर्धा पंचायत स्तरीय होगी। वहीं, महिला रस्साकशी में नरैण पंचायत की टीमें ही भाग ले सकती हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर है। इस मौके पर एसोसिएशन के मुख्य सलाहकार सुभाष रांझा, उपाध्यक्ष दीपक वर्मा, महासचिव डॉ. सतपाल, संयुक्त सचिव राजेंद्र देष्टा, कोषाध्यक्ष ललित कायथ, सोशल मिडिया प्रभारी तरूण कायथ, वॉलीबाल प्रतियोगिता के प्रभारी रज्जी कायथ, कबड्डी प्रभारी दीपक राज कायथ, प्रभारी इंडोर स्पर्धा प्रियतम मेहता सहित कई अन्य मौजूद रहे।