{"_id":"66d1c5644e1c8378a7039ca3","slug":"sports-competition-in-ani-college-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-120999-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बैडमिंटन में धनवीर और क्रांति ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बैडमिंटन में धनवीर और क्रांति ने मारी बाजी
विज्ञापन
आनी कॉलेज में खेलकूद स्पर्धा में दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। स्पोर्ट्स क्लब आनी महाविद्यालय के तत्वाधान से राष्ट्रीय खेल दिवस पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. नरेंद्र पॉल ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उनको याद करते हुए बच्चों को तीन बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता ध्यानचंद के खेल जगत में महत्वपूर्ण योगदान से अवगत कराया। उन्होंने खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने और नशे से दूर रहने का आग्रह किया। इस मौके पर महाविद्यालय में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र और छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में कबड्डी में पुरुष वर्ग की कनिष्ठ टीम ने वरिष्ठ टीम को 23-16 से हराया। वहीं बैडमिंटन में पुरुष वर्ग में धनवीर ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं महिला वर्ग में क्रांति ने प्रथम स्थान पर झटका। टेबल टेनिस में पुरुष वर्ग में विकास ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। गगन उपविजेता रहा। टेबल टेनिस महिला वर्ग में रचना ने पहला और पल्या स्वाती ने दूसरा स्थान पाया। वॉलीबाल में पुरुष वर्ग में द्वितीय वर्ष की टीम ने प्रथम स्थान, महिला वर्ग में बीए प्रथम वर्ष की छात्राओं ने प्रथम स्थान हासिल किया। शतरंज में विकास और यशवंत के बीच मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर अनामिका विजेता रही।