{"_id":"5d3f207d8ebc3e6cdb2e9391","slug":"sport-rampur-hp-news-sml3021290124","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीन वैली कल्पा ने जीती फुटबाल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रीन वैली कल्पा ने जीती फुटबाल प्रतियोगिता
विज्ञापन
कल्पा में फुटबाल मैच में विजेता टीम के साथ मुख्यातिथि विधायक जगत सिंह नेगी ।
- फोटो : RAMPUR-HP
रिकांगपिओ (कल्पा)। कल्पा मिनी खेल मैदान में देवराज नेगी मेमोरियल ट्रस्ट किन्नौर और यंग कल्चरल एंड स्पोर्ट्स क्लब युवारंगी की ओर से पांच दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सोमवार को प्रतियोगिता का विधिवत समापन हुआ। समापन समारोह में विधायक किन्नौर जगत सिंह नेगी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और विजेताओं को पुरस्कृत किया।
देवराज नेगी मेमोरियल ट्रस्ट किन्नौर के अध्यक्ष ठाकुर बिष्ट ने बताया कि 25 से 29 जुलाई तक आयोजित इस फुटबॉल प्रतियोगिता में जिले की 12 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला ग्रीन वैली कल्पा जेड और इलेवन स्टार दुनी के बीच हुआ, जिसमें ग्रीन वैली कल्पा ने दुनी की टीम को 1-0 से मात देकर प्रतियोगिता के विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं अनुज को बेस्ट प्लेयर का पुरस्कार दिया गया।
इस मौके पर मुख्यातिथि जगत सिंह नेगी ने अन्य खेलों में प्रदेश, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किन्नौर की पहचान और नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने विधायक निधि से बॉक्सिंग खिलाड़ी मीनाक्षी को 1 लाख, दीपिका और स्नेहा को 35,000, कृष्णा को 25 हजार, वॉलीबाल खिलाड़ी आयुषी को भी 35 हजार रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
वहीं पूर्व में राष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाले फुटबॉल के खिलाड़ियों में श्याम कुमार, कर्म चंद, प्रेम सागर, विक्रम बिष्ट, राकेश कुमार, देवराज, जॉन नेगी और सोहन नेगी को मुख्यातिथि ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने विजेता टीम ग्रीन वैली कल्पा जेड को प्रथम पुरस्कार के रूप 75 हजार रुपये और ट्रॉफी के साथ नवाजा। उप विजेता टीम इलेवन स्टार दुनी को द्वितीय पुरस्कार 40 हजार रुपये और ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। समापन अवसर पर बच्चों ने किन्नौरी पारंपरिक लोकनृत्य पर भी प्रस्तुतियां दीं।
इस मौके पर हिमाचल फुटबॉल के उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, जिला कांग्रेस सचिव रंजीत सिंह, सह सचिव बाबू राम, उप प्रधान कल्पा राजकुमार, यंग कल्चरल एंड स्पोर्टस क्लब युवारंगी प्रधान पवन नेगी, शांति स्वरूप पंचारास, राज नेगी, श्याम कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।