फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Special meeting of Sholi Panchayat of Nankhadi tehsil, demand for appointment of secretary, Rampur Bushahr.

Rampur Bushahar News: 10 जुलाई तक शोली पंचायत में सचिव नहीं आया तो सरकार के खिलाफ होगा प्रदर्शन

Thu, 04 Jul 2024 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Special meeting of Sholi Panchayat of Nankhadi tehsil, demand for appointment of secretary, Rampur Bushahr.
शोली पंचायत में विशेष बैठक की अध्यक्षता करते पंचायत प्रधान जिया लाल लंबरदार
सचिव का पद रिक्त होने के कारण ग्रामीणों के कार्य और विकास कार्य लटके
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी तहसील की शोली पंचायत की विशेष बैठक पंचायत प्रधान जिया लाल लंबरदार की अध्यक्षता में वीरवार को हुई। बैठक में पंचायत में सचिव का पद रिक्त होने पर रोष जताया गया। बैठक में फैसला लिया है कि यदि एक सप्ताह के अंदर सरकार ने सचिव की नियुक्ति नहीं की, तो सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रधान जिया लाल लंबरदार ने कहा कि 15 जून, 2024 के बाद ग्राम पंचायत शोली में कोई भी बैठक नहीं हुई है। सचिव के न होने के कारण ग्राम पंचायत के सभी कार्य बंद पड़े हुए हैं। विकास कार्य लटके हुए हैं और जो कार्य ग्रामीणों ने किए हैं, उनकी पेमेंट न मिलने से लोगों में रोष है। वहीं, सचिव की ओर से जो भी प्रमाणपत्र जारी किए जाते हैं, वो भी आम लोगों को नहीं मिल पा रहे हैं। इस कारण आम लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में शोली पंचायत ने सरकार और प्रशासन से मांग उठाई है कि 10 जुलाई से पहले पंचायत में सचिव की नियुक्ति की जाए, ताकि आम जनता के रुके हुए कार्य सुचारु रूप से चल सकें अन्यथा सरकार और प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर भाग चंद, प्रभा देवी, जगत राम, जय माला, विपिन सूद, शांता देवी और रंजना देवी सहित कई अन्य मौजूद रहे।

दो दिन में ज्वॉइन करेगा सचिव
सचिव को चार्ज दे दिया गया है। दो दिन में ज्वॉइन भी कर लेगा। विकास खंड कार्यालय में स्टाफ की कमी के कारण यह समस्या चली आ रही है। शोली पंचायत में हफ्ते में दो दिन सचिव अपनी सेवाएं देगा और और बाकी दिन अन्य दो पंचायत में सेवाएं देगा। अभिषेक शर्मा खंड विकास अधिकारी ननखड़ी
विज्ञापन




- संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed