फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Social audit program started in Janjheli Panchayat

Rampur Bushahar News: मनरेगा से जुड़े कार्यों की पारदर्शिता और गुणवत्ता जांचेगी टीम

Mon, 13 Apr 2026 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Social audit program started in Janjheli Panchayat
कुमारसैन की जंजैली पंचायत में सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम के तहत टीम करेगी मनरेगा कार्योंे की जा
. जंजैली पंचायत में सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम शुरू
विज्ञापन

. 16 अप्रैल तक चलने वाले कार्यक्रम के तहत होगा विकास कार्यों का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।
उपमंडल कुमारसैन के जंजैली पंचायत में सोमवार को सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। यह कार्यक्रम मनरेगा से जुड़े कार्यों की पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। सामाजिक अंकेक्षण विभाग की टीम की ओर से पंचायत क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों का निरीक्षण किया जाएगा और ग्रामीणों से भी इस बारे में जानकारी और सुझाव लिए जाएंगे। जानकारी के अनुसार सामाजिक अंकेक्षण दल में सोनिका और राज कुमार शामिल हैं, जो नारकंडा ब्लॉक से इस कार्य के लिए नियुक्त किए गए हैं। यह टीम पंचायत क्षेत्र में मनरेगा के तहत किए गए विकास कार्यों की जांच करेगी। सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम 13 से शुरू होकर 16 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान पंचायत में हुए कार्यों के रिकॉर्ड की जांच, स्थलीय निरीक्षण और ग्रामीणों से फीडबैक लिया जाएगा। कार्यक्रम के पहले दिन सोमवार को अधिकारियों ने पंचायत में किए गए कार्यों से संबंधित अभिलेखों का अवलोकन किया और संबंधित दस्तावेजों की जांच की।

इसके बाद आगामी दिनों के लिए कार्यक्रम निर्धारित किया गया। 14 अप्रैल को पंचायत क्षेत्र में मनरेगा के तहत किए गए विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण किया जाएगा, जिसमें कार्यों की गुणवत्ता और उपयोगिता का आकलन किया जाएगा। 15 अप्रैल को मजदूरों के मस्टर रोल की जांच के साथ लाभार्थियों और स्थानीय लोगों से बातचीत की जाएगी। इस दौरान यह भी देखा जाएगा कि जिन कार्यों के लिए मजदूरी का भुगतान किया गया है, वे कार्य वास्तव में किए गए हैं या नहीं। इसके अलावा कार्यस्थलों पर मजदूरों को मिलने वालीं सुविधाओं और नियमों के पालन की भी जांच की जाएगी। अंतिम दिन 16 अप्रैल को ग्रामसभा का आयोजन किया जाएगा। इस ग्राम सभा में सामाजिक अंकेक्षण की पूरी रिपोर्ट ग्रामीणों के सामने प्रस्तुत की जाएगी। ग्रामसभा में पंचायत प्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों की मौजूदगी में अंकेक्षण के दौरान सामने आए तथ्यों और सुझावों पर चर्चा की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को पंचायत में हुए कार्यों से संबंधित कोई शिकायत या सुझाव देना हो, तो वह ग्रामसभा में अपनी बात रख सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed