फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Snowfall started in the high peaks of Kinnaur, the temperature dropped to minus two degrees

Rampur Bushahar News: किन्नौर की ऊंची चोटियों में हिमपात शुरू, माइनस दो डिग्री तक गिरा पारा

Mon, 26 Dec 2022 10:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Snowfall started in the high peaks of Kinnaur, the temperature dropped to minus two degrees
किन्नौर जिले के छितकुल में बर्फबारी के बाद का नजारा। - फोटो : RAMPUR-HP
सांगला(किन्नौर)। बिगड़े मौसम मिजाज के बाद रविवार रात से जनजातीय जिला किन्नौर शीत लहर की चपेट में आ गया है। किन्नौर में सोमवार को ऊंचाई वाले इलाकों में रुक-रुक हिमपात का दौर शुरू हो गया है। समूचे जिले में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। सोमवार को पर्यटन स्थल कल्पा का तापमान माइनस 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि प्रमुख पर्यटन स्थल सांगला का अधिकतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माइनस 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से जनजातीय जिला किन्नौर के दुर्गम क्षेत्रों छितकुल, आसरंग, लिप्पा, नेसंग सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्का हिमपात दर्ज किया गया। इसके बाद ठंड का प्रकोप बढ़ने से सोमवार को जिले के विभिन्न कार्यालयों में कैरो हीटरों के सहारे कार्य करते नजर आए। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में लोग दिन भर चार दिवारी के भीतर दुबके रहे। किन्नौर में भी आगामी 28 दिसंबर तक मौसम खराब रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने जिले के लोगों को ऐहतियात बरतने की अपील की है और अपने घरों में सुरक्षित रहने को कहा है। सोमवार को रिकांगपिओ से काजा और शिमला की ओर वाहनों की बराबर आवाजाही रही। परिवहन निगम रिकांगपिओ के अड्डा प्रभारी सुमन नेगी ने बताया कि सोमवार को जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से काजा और शिमला की ओर वाहनों की बराबर आवाजाही रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सहायक आयुक्त किन्नौर राजेंद्र कुमार गौतम ने कहा कि बर्फबारी और बारिश के पूर्वानुमान के चलते जिले के लोगों से आह्वान किया गया है कि वे ऊंचाई वाले इलाकों में न जाएं। बर्फबारी के दौरान लोग अपने घरों पर सुरक्षित रहें। उन्होंने यहां आने वाले पर्यटकों से भी अपील की है कि ट्रैकिंग पर जाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed