{"_id":"6217c549a26c6d50bf2fa680","slug":"snowfall-rampur-hp-news-sml4006698130","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर, किन्नौर और आऊटर सिराज की ऊंची चोटियों में ताजा हिमपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर, किन्नौर और आऊटर सिराज की ऊंची चोटियों में ताजा हिमपात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। मौसम के बिगड़े मिजाज के चलते रामपुर, किन्नौर और कुल्लू जिले के आउटर सिराज क्षेत्र में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। वीरवार सुबह से ऊपरी हिमाचल की ऊंची चोटियों में बर्फबारी और निचले इलाकों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। मौसम में आई तबदीली के चलते तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिस कारण समूचा क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गया है। हालांकि, इस बारिश और बर्फबारी से किसान बागवानों में खुशी का माहौल है।
बारिश और बर्फबारी से जमीन को पर्याप्त मात्रा में नमी मिली है, जिस कारण आगामी सीजन में बेहतर फसल होने की उम्मीद है। बर्फबारी के कारण नारकंडा में एनएच-पांच यातायात के लिए अवरुद्ध हो गया है। ऐसे में रामपुर से शिमला की ओर वाहनों की आवाजाही वाया बसंतपुर होकर करवाई जा रही है। आउटर सिराज के जलोड़ी जोत में भारी बर्फबारी के कारण नेशनल हाईवे 305 भी एक बार फिर से वाहनों की आवाजाही के लिए ठप हो गया है। एनएच बाधित होने से आनी और निरमंड तहसील की 69 पंचायतों का जिला मुख्यालय कुल्लू से संपर्क कट गया है। बर्फबारी और बारिश के कारण तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई है।
उधर, परिवहन निगम रामपुर के अड्डा प्रभारी भाग चंद ने बताया कि नारकंडा में एनएच यातायात के लिए अवरुद्ध हो गया है। इस कारण निगम की बसों को वाया बसंतपुर होकर शिमला भेजा जा रहा है। जलोड़ी जोत में एनएच बाधित होने से कुल्लू की ओर बसों को नहीं भेजा जा रहा। हालांकि रामपुर के लोकल रूटों पर निगम की बसों की आवाजाही हो रही है।