फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Snowfall

किन्नौर के आधा दर्जन ग्रामीण रूटों पर बस सेवा ठप

Wed, 25 Nov 2020 06:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 06:02 PM IST
विज्ञापन
Snowfall
किन्नौर जिले में ताजा हिमपात के बाद कुछ यूं दिखा कल्पा का मनमोहक नजारा। - फोटो : RAMPUR-HP
सांगला/रामपुर। जनजातीय क्षेत्र किन्नौर में तीसरे दिन भी हल्की बर्फबारी का दौर जारी है, जबकि निचले क्षेत्रों में हल्की बारिश हो रही है। तापमान में आई भारी गिरावट के बाद समूचा क्षेत्र शीत लहर की चपेट में आ गया है। हजारों लोग ठंड में ठिठुर रहे हैं। वहीं रामपुर और आउटर सिराज की ऊंची चोटियों पर भी बुधवार दोपहर बाद हल्की बर्फबारी शुरू हो गई। जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हो रही है। बीते तीन-चार दिन से मौसम के बदले मिजाज से रिकांगपिओ के सामने झोर खंडन, किन्नर कैलाश, नाको का रियोपुरगिल, छितकुल की थोला पहाड़ियां, सांगला कंडा, भावावैली, निचार, बरी और छोटा कंबा सहित तीनों खंडों के अधिकांश ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो रही है। बुधवार को किन्नौर के प्रमुख पर्यटन स्थल कल्पा का अधिकतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माइनस 4.5 डिग्री दर्ज किया गया। प्रमुख पर्यटन स्थल सांगला का अधिकतम तापमान 3 डिग्री और न्यूनतम तापमान माइनस 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से पूह, काजा की ओर पूह तक और शिमला के लिए निगम की बसों की आवाजाही बराबर रही। जिले के कल्पा, पांगी, बारंग, पूर्वणी, कानम, रोपा, कटगांव, निचार, बरी, युला, बड़ा कंबा और सांगला सहित जिले के अधिकांश ग्रामीण रूटों पर भी निगम की बसों की आवाजाही बराबर हो रही है। बर्फबारी और फिसलन के चलते जिले के रोघी, आसरंग, नेसंग, छितकुल, हांगो, रिब्बा और रिस्पा आधा दर्जन से अधिक ग्रामीण सड़कों पर निगम की बसों की आवाजाही नहीं हो पाई है। पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अजेंद्र चौधरी और कार्यवाहक अड्डा प्रभारी किन्नौर गोपाल सिंह नेगी ने बताया कि जिले के अधिकांश ग्रामीण रूटों पर निगम की बसों की आवाजाही बराबर हो रही है। सवारियों और चालक-परिचालकों की सुविधाओं के मद्देनजर रखते हुए सड़कों की स्थिति का जायजा लेने के बाद निगम बसों को जिले के अन्य रूटों पर भेजेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed