फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Snowfall

किन्नौर जिले की ऊंची पहाड़ियों पर हल्का हिमपात

Sun, 27 Sep 2020 10:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
सांगला(किन्नौर)। जिले की ऊंची पहाड़ियों पर शनिवार देर शाम को हल्की बर्फबारी हुई। इसके चलते अधिकांश ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। वहीं किसानों-बागवानों को फसलों को नुकसान होने की चिंता सता रही है। किन्नर-कैलाश, छितकुल की थौला पहाड़ियां, नाको रियोपुरगिल, पूह, निचार और कल्पा खंड की अधिकांश ऊंची चोटियों में हल्का हिमपात हुआ है। जिले के किसान-बागवानों को चिंता सताने लगी है कि कहीं इस वर्ष समय से पूर्व बर्फबारी होने से नकदी फसलें सेब, ओगला, फाफरा, राजमा, आलू और नाशपाती सहित अन्य फसलें प्रभावित न हों। वहीं, रविवार को प्रमुख पर्यटन स्थल कल्पा का अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.5 रहा। सांगला का अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिले के बागवान भूमनेश्वर नेगी, जिया लाल नेगी, दिव्या नेगी, दीपक नेगी, दलीप सिंह नेगी, अश्वनी कुमार नेगी, शेलेंद्र नेगी और अजय नेगी ने कहा कि चोटियों में हुई हल्की बर्फबारी ने चिंता में डाल दिया है। तापमान में अधिक गिरावट न आए अन्यथा नकदी फसलें प्रभावित हो सकती हैं। उधर, उद्यान विभाग उपनिदेशक जिला किन्नौर डॉ. हेमचंद शर्मा ने कहा कि अभी जिले की ऊंची चोटियों पर बर्फ गिरी है। इससे नकदी फसलों को फिलहाल कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed