फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Snowfall in Chanshal valley for the first time in June, road to Dodra Kwar restored after 24 hours

Rampur Bushahar News: जून में पहली बार चांशल घाटी पर हिमपात, 24 घंटे बाद बहाल हुई डोडरा क्वार के लिए सड़क

Wed, 04 Jun 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Snowfall in Chanshal valley for the first time in June, road to Dodra Kwar restored after 24 hours
डोडरा क्वार सड़क को बहाल करने में लगी जेसीबी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहड़ू। उपमंडल की 13 हजार फीट ऊंची चांशल की चोटी पर मंगलवार को हिमपात हुआ। इससे मंगलवार को डोडरा क्वार सड़क यातायात के लिए बंद हो गई थी, जिसे 24 घंटे बाद बुधवार शाम को वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया है। जून में भी चांशल की चोटियों पर पहली बार हिमपात से पूरे क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है। वहीं, तापमान में लगातार गिरावट के बाद जंगलों में भेड़ पालकों की परेशानी बढ़ गई है। दूसरी ओर सेब और अन्य फसलों के लिए तापमान में गिरावट को नुकसानदायक माना जा रहा है। चांशल, चंद्रनाहन और अन्य चोटियों पर ताजा हिमपात से जंगलों में पशुओं चारा बर्फ में दब गया है। इन दिनों जंगलों में गर्मी वाले क्षेत्रों से भेड़ पालक अपने मवेशियों के साथ पहुंच चुके हैं। ठंड के कारण जमीन पर उग रहा चारा खराब हो रहा है। ऐसे में चारे की कमी और हिमपात से ठंड बढ़ने से भेड़पालकों के सामने चुनौती बढ़ गई है। ठंड के कारण सेब और अन्य फलों का विकास बाधित हो रहा है। विशेषज्ञ का कहना है कि फल विकास के लिए जून व जुलाई के महीने में गर्मी का होना जरूरी होता है। लोक निर्माण विभाग डोडरा क्वार के एक्सईएन नरेद्र नायक ने बताया कि घाटी में मंगलवार को दिन में हिमपात हुआ है। हिमपात में फिसलन के कारण डोडरा क्वार सड़क करीब 24 घंटे वाहनों के लिए बंद रही। बुधवार को सड़क को खोल दिया गया है।

डोडरा क्वार सड़क को बहाल करने में लगी जेसीबी

डोडरा क्वार सड़क को बहाल करने में लगी जेसीबी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed