फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   snow

किन्नौर में दूसरे दिन भी ग्रामीण रूट ठप, नहीं निकलीं बर्फ में फंसीं बसें

Wed, 06 Jan 2021 10:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
snow
बर्फबारी में फंसी रिकांगपिओ परिवहन निगम की बस। - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर/किन्नौर/आनी। बर्फबारी के बाद जिला किन्नौर में जनजीवन पटरी पर नहीं लौट पाया है। जिले के सभी ग्रामीण रूटों पर निगम की बसों की आवाजाही ठप है। वहीं, दूसरे दिन भी तीन बसें बर्फ में फंसीं रहीं। लोगों को आवाजाही करने में खासी दिक्कतें हो रही हैं। आउटर सिराज के जलोड़ी जोत में एनएच 305 पर यातायात दूसरे दिन भी अवरुद्ध रहा। आनी और निरमंड का जिला मुख्यालय कुल्लू से संपर्क कटा हुआ है। हालांकि, बुधवार सुबह से नारकंडा में एनएच-5 पर निगम की बसों की आवाजाही शुरू हो गई है। यातायात बहाल होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। बुधवार को जिला किन्नौर में 45 से 65 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई। तापमान में भारी गिरावट आने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। मौसम के बदले मिजाज के बाद जिला किन्नौर, आउटर सिराज और ऊपरी शिमला के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बुधवार सुबह भी ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई और दोपहर बाद मौसम साफ हो गया। बर्फबारी और बारिश के कारण शीतलहर का प्रकोप काफी ज्यादा बढ़ गया है।
विज्ञापन

वहीं, लोक निर्माण विभाग कल्पा के एक्सईएन पीसी नेगी ने कहा कि पूह, कल्पा और निचार खंड की 56 सड़कें बर्फबारी से बंद पड़ी हैं। दस सड़कों को बहाल कर दिया गया है। सड़कें बहाल करने के लिए जिले में 22 मशीनें और करीब 300 मजदूर डटे हुए हैं।
विज्ञापन

वहीं, पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक रिकांगपिओ किन्नौर प्रेम कश्यप और सुजान सिंह नेगी ने कहा कि बर्फबारी से निगम की सांगला में 2 और कानम में एक बस फंसी हुई है। बुधवार को भी बर्फबारी और फिसलन के चलते ग्रामीण रूटों पर बसों की आवाजाही ठप रही। रिकांगपिओ से पूह काजा की तरफ स्कीबा तक और रिकांगपिओ से शिमला की ओर ही निगम की बसों की आवाजाही हो सकी है। उधर, अड्डा प्रभारी रामपुर भाग चंद ने कहा कि बुधवार सुबह से नारकंडा होकर शिमला की ओर बसों को भेजा गया। सुंगरी में बसों को ट्रंासमिट कर रोहड़ू के लिए भेजा गया है। निगम की ओर से लोगों को बसों की सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के कई इलाकों में बर्फबारी से बत्ती गुल
जिले के कई इलाकों में बर्फबारी से बत्ती गुल हो गई है। क्षेत्र के हजारों लोग हाड़ कंपा देने वाली ठंड में ठिठुरने को मजबूर हैं। सांगला में 12 ट्रांसफार्मर, रिकांगपिओ में 17 और भावावैली में 6 ट्रांसफार्मरों सहित पूह और काजा वैली बुधवार एक बजे से अंधेरे में डूबी हुई है। उधर, इलेक्ट्रिकल सिस्टम डिविजन भावानगर एक्सईएन तारा सिंह नेगी और बिजली बोर्ड रिकांगपिओ के एक्सईएन टाशी नेगी ने बताया कि अधिक बर्फबारी के कारण समस्या पेश आई है। बिजली बहाल करने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed