फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   snow in path

मौसम खुला, किन्नौर में दुश्वारियां अभी भी बरकरार

Sun, 09 Feb 2020 09:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ(किन्नौर)। भले ही मौसम साफ हो गया है लेकिन किन्नौर में अभी भी दुश्वारियां बरकरार हैं। जनजातीय जिला किन्नौर के मुख्यालय रिकांगपिओ में ठंडी हवाओं के चलते और रात को माइनस तापमान में पैदल चलने वाले राहगीरों को खासी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। पेयजल पाइप जम जाने से पानी की सप्लाई पर भी असर पड़ा है। जिला प्रशासन रिकांगपिओ ने पैदल रास्तों से अभी तक पूरी तरह से बर्फ नहीं हटा पाया है। ऐसे में रास्ते में बर्फ जमने और फिसलन से राहगीरों को जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

रिकांगपिओ मुख्य बाजार से वाया कॉलोनी अस्पताल को जाने वाले पैदल रास्ते में अभी भी काफी बर्फ है। ऐसे में बर्फ जमने और फिसलन के चलते राहगीरों को खतरा बना हुआ है। रमेश नेगी, इंदू बाला, शिवानी, नीलमा, सुखदेव नेगी, सुषमा और कमला नेगी ने बताया कि मुख्य बस अड्डे और आईटीआई गेट मेन बाजार के लिए पैदल चलने के रास्ते में बर्फ जमने और फिसलन होने से पैदल चलना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से शीघ्र बर्फ हटाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

उधर, उपायुक्त किन्नौर गोपाल चंद ने कहा कि पहले मार्ग से बर्फ हटा दी गई थी। बार-बार बर्फबारी होने से पैदल चलने वाले रास्ते में फिसलन हो रही है। जल्द ही इसे ठीक कर दिया जाएगा ताकि जनता को चलने में परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed