फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   snow in mountainsnow in mountain

Rampur Bushahar News: श्रीखंड की पर्वत चोटियां बर्फ से लकदक

Mon, 30 Dec 2024 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
बर्फबारी और बारिश सेब की फसल के लिए वरदान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। बीते चार माह से बारिश और बर्फबारी न होने से श्रीखंड की पहाड़ियों पर बर्फ नहीं दिख रही थी, लेकिन गत दिनों हुई बर्फबारी से श्रीखंड की पहाड़ियों का नजारा बिल्कुल बदल गया है। बर्फ से श्रीखंड की चोटियां लकदक दिख रही हैं।

दिसंबर में कई सालों बाद बर्फबारी हुई है। नित्थर के बुजुर्गों मदन लाल, जिया लाल, हरदयाल सिंह, केहर सिंह ठाकुर, मेजा सिंह और रावत का कहना है पोष माह में बारिश और बर्फबारी बेहद लाभदायक है। सेब के पेड़ों में लगे कैंकर सहित अन्य बीमारियां खत्म हो जाती हैं और बाग बगीचों में आषाढ़ महीने तक नमी बनी रहती है। बीते दो दिन लगातार हुई बारिश और बर्फबारी के बाद नित्थर के ऊपरी क्षेत्रों झल्ली, ढमाह, केउरी, एडशी, बुआई, कुठेड़ और कटार के किसान-बागवान बगीचों में कार्य करने में जुट गए हैं। वहीं निचले क्षेत्रों में मटर, गेहूं और सब्जियों की बिजाई का कार्य भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed