फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   snofall in narkanda and jalori joat

आनी के जलोड़ी दर्रे और नारकंडा में बर्फबारी

Sat, 18 Dec 2021 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
रामुपर/आनी। मौसम के बदले मिजाज के बाद जलोड़ी-जोत और नारकंडा में शुक्रवार रात को ताजा बर्फबारी हुई है। जलोड़ी दर्रे पर करीब आधा फीट बर्फबारी होने से एनएच-305 पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। इससे आनी और निरमंड की हजारों जनता का कुल्लू मुख्यालय से संपर्क कट गया है।
विज्ञापन

ऊपरी शिमला और किन्नौर में भी मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा हिमपात हुआ है। बर्फबारी होने से समूचा क्षेत्र कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया है। नारकंडा भी शनिवार सुबह से ही छोटे वाहनों के लिए बाधित है। वहीं बड़े वाहनों के लिए यातायात सुचारु रहा। सुबह के समय बर्फबारी से नारकंडा में एनएच-पांच पर फिसलन बनी हुुई। हालांकि मौसम साफ होने के बाद मार्ग पर स्थिति सामान्य बनी रही।
विज्ञापन

वहीं जलोड़ी-जोत में बर्फबारी के बाद मौसम बीच-बीच में साफ होता रहा, लेकिन अधिक ठंड के चलते वाहनों के स्किड होने का खतरा बढ़ गया है। बर्फबारी के तुरंत बाद यहां से आवाजाही न करने की प्रशासन ने हिदायत दी है। जलोड़ी जोत में बार-बार बर्फबारी से आनी विस क्षेत्र की 69 पंचायतों का संपर्क जिला मुख्यालय से पूरी तरह से कट गया है। बाधित सड़क के कारण अधिकतर लोग यहां से करीब पांच किलोमीटर का पैदल सफर करने के बाद जिला मुख्यालय को बंजार होकर पहुंचते हैं। कई लोग वाया मंडी सफर कर भी जिला मुख्यालय आवाजाही करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पथ परिवहन निगम अड्डा प्रभारी भाग चंद ने कहा कि शनिवार को निगम की बसों की आवाजाही सभी रूटों पर हो रही है। नारकंडा में भी एनएच-पांच होकर एचआरटीसी की बसों की शिमला की ओर आवाजाही हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed