{"_id":"62d0540636594276334d2200","slug":"skelten-recovered-in-netvi-nerwa-rampur-hp-news-sml4152394126","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेरवा के नेटवी में मिला नर कंकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेरवा के नेटवी में मिला नर कंकाल
विज्ञापन
नेरवा (रोहडू़)। नेरवा से करीब तीन किलोमीटर दूर नेवटी में नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने कंकाल को नेवटी पुल के समीप नीचे गहरी खाई से बरामद किया है। पुलिस ने इस संबंध में छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक कंकाल के निचले हिस्से पर पर एक पेंट पहनी मिली है। इसकी जेब से पुलिस ने एक पर्स बरामद किया है।
इसमें कुछ पुराने और पानी से भीगे हुए नेपाली नोट मिले हैं। इससे पुलिस कंकाल को नेपाली मूल के व्यक्ति से जोड़कर देख रही है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में रहने वाले नेपाली मूल लोगों से भी पूछताछ शुरू कर दी है लेकिन अभी तक किसी ने भी किसी जान पहचान के व्यक्ति के लापता होने की बात नहीं बताई है।
एसडीपीओ चौपाल राजकुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कंकाल को पहचान के लिए चौपाल अस्पताल के शव गृह में रखा जाएगा। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शिमला भेजेंगे। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।