फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   SJVN, Vendor Development Meet, Rampur

Rampur Bushahar News: देश की अर्थव्यवस्था के विकास में एमएसएमई की रही है बड़ी भूमिका

Tue, 26 Nov 2024 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
SJVN, Vendor Development Meet, Rampur
रामपुर परियोजना की ओर से रामपुर के दत्तनगर में आयोजित वेंडर डेवलनमेंट मीट कार्यक्रम मौजूद एसजे
विज्ञापन

एमएसएमई के विकास को बढ़ावा देना निगम की प्रतिबद्धता : अजय
रामपुर परियोजना ने वेंडर डेवलपमेंट मीट का किया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। एमएसएमई के विकास को बढ़ावा देने के लिए निगम की प्रतिबद्धता हमेशा से रही है। यह विक्रेता विकास बैठक एक समावेशी, कोलेबोरेटिव पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह बात एसजेवीएन निदेशक (कार्मिक) अजय शर्मा ने वेंडर डेवलपमेंट मीट में कही। मंगलवार को रामपुर परियोजना ने रामपुर के दत्तनगर में वेंडर डेवलनमेंट मीट का आयोजन किया। कार्यक्रम में अजय शर्मा एसजेवीएन लिमिटेड के निदेशक (कार्मिक) बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अजय शर्मा, उनकी पत्नी शैली शर्मा और परियोजना प्रमुख विकास मारवाह ने दीप प्रज्वलित कर किया। विकास मारवाह ने मुख्यातिथि और अन्य अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने वेंडर एवं एमएसएमई, जीईएम और एनएसआई से आए अधिकारियों का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था के विकास में एमएसएमई की बहुत बड़ी भूमिका रही है। उन्होंने यह भी कहा कि एसजेवीएन की ओर से वेंडर मीट का आयोजन समय-समय पर किया जाता रहा है। इसका उद्देश्य यह है कि एसजेवीएन की आवश्यकताओं के अनुसार वेंडर अपने उत्पाद उपलब्ध करा सके। इस उपलक्ष्य पर कार्यक्रम के मुख्यातिथि अजय शर्मा, निदेशक (कार्मिक), एसजेवीएन की ओर से अपने संबोधन में आयोजित कार्यक्रम की रुपरेखा की सराहना की। कहा कि एमएसएमई, एनएसआईसी और राष्ट्रीय एससी/एसटी हब के समर्थन से, हमारा लक्ष्य एमएसएमई के लिए नए रास्ते खोलना और सतत विकास के लिए मार्ग बनाना है। उन्होंने विशेष रूप से एसस/एसटी एवं महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रयास किए जाने पर बल दिया। कार्यक्रम का समापन बीपी सिंह विभागाध्यक्ष (प्रापण एंव संविदा) की ओर से आभार प्रकट कर किया गया। इस मौके पर आशुतोष बहुगुना, मुख्य महाप्रबंधक, सुनील चौधरी, परियोजना प्रमुख लूहरी और राजीव कुमार परियोजना प्रमुख एसडीएचपीई सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, कार्यक्रम में संविधान दिवस के उपलक्ष पर शपथ भी ली गई। एसजेवीएन निदेशक (कार्मिक) अजय शर्मा ने अधिकारियों, कर्मचारियों को संविधान पालन की शपथ दिलवाई।

संविधान दिवस पर दिलाई शपथ
वहीं कार्यक्रम में संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर शपथ भी ली गई। एसजेवीएन निदेशक (कार्मिक) अजय शर्मा ने अधिकारियों, कर्मचारियों को संविधान पालन की शपथ दिलवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed