फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Six foot-over-bridges on NH-5 included in NHAI's annual plan

Rampur Bushahar News: एनएचएआई की वार्षिक योजना में शामिल हुए एनएच-पांच पर लगने वाले 6 फुट ओवर ब्रिज

Wed, 08 Jul 2026 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Six foot-over-bridges on NH-5 included in NHAI's annual plan
रामपुर में पदम स्कूल के समीप होगा फुट ओवर ब्रिज का निर्माण, स्कूल के समय में आवाजाही रहती है खत
विज्ञापन

विकास की बात : 12.96 करोड़ के प्रस्ताव मंजूरी के लिए भेजे, रामपुर में बढ़ती ट्रैफिक समस्या से मिलेगी निजात
. 2026-27 की योजना के तहत स्कूलों और ज्यादा भीड़भाड़ वाले स्थानों में बनेंगे ब्रिज
मार्च में प्रशासन और एनएचएआई ने किया था संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर और किन्नौर जिले के छह फुट ओवर ब्रिज भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की वार्षिक योजना में शामिल हुए हैं। वार्षिक योजना 2026-27 के तहत स्कूल, कॉलेज और भीड़भाड़ वाले स्थानों में ये ब्रिज लगाए जाएंगे, ताकि नेशनल हाईवे-पांच पर आसान और सुरक्षित यातायात सुनिश्चित किया जा सके। एनएचएआई ने 6 फुट ओवर ब्रिज के लिए कुल 12.96 करोड़ रुपये के प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी के लिए भेज दिए हैं। ट्रैफिक की समस्या से जूझ रहे उपमंडल मुख्यालय रामपुर में फुट ओवर ब्रिज बनने से हजारों स्कूल कॉलेज के बच्चों और राहगीरों को राहत मिलेगी। मार्च माह में स्थानीय प्रशासन और एनएचएआई ने संयुक्त निरीक्षण कर रामपुर के विभिन्न स्थानों में ब्रिज लगाने बारे निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की थी। वर्तमान में चार जिलों का प्रमुख व्यापारिक केंद्र रामपुर ट्रैफिक की विकराल समस्या से जूझ रहा है। रामपुर शहर के मध्य से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-पांच पर नोगली से लेकर खनेरी तक जाम की समस्या बनी रहती है। शहर में रोजाना हजारों लोगों, स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों की आवाजाही होती है। नेशनल हाईवे पर वाहनों की बढ़ती आवाजाही से पैदल चलना जोखिमभरा रहता है। शहर में बढ़ती भीड़ और वाहनों की अधिकाधिक आवाजाही से हर वक्त हादसे होने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में शहर में फुट ओवर ब्रिज का निर्माण काफी जरूरी है। शहर के विभिन्न स्थानों जैसे स्कूल, अस्पताल, व्यापार गतिविधियों को जाने वाले मार्ग पर ब्रिज लगना समय की मांग है। इसी को ध्यान में रखते हुए बीते मार्च माह में एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह, एनएचएआई और राजस्व अधिकारियों ने विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण कर फुट ओवर ब्रिज निर्माण की संभावनाएं तलाशीं। एनएचएआई ने फुट ओवर ब्रिज निर्माण को लेकर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर केंद्रीय मंत्रालय को मंजूरी के लिए प्रस्ताव तैयार कर भेजा है। अब इस प्रस्ताव को वार्षिक योजना में शामिल कर दिया गया है। सूत्रों की मानें तो वार्षिक योजना में शामिल इस प्रस्ताव को जल्द ही मंजूरी मिलेगी।


इन स्थानों पर होगा फुट ओवर ब्रिज का निर्माण
एनएचएआई की वार्षिक योजना में उपमंडल रामपुर के निरथ स्थित सरकारी स्कूल, पदम वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, पीजी कॉलेज रामपुर गेट के पास, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नोगली के पास, मिनी सचिवालय रामपुर के जंक्शन पॉइंट और महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल के पास फुट ओवर ब्रिज निर्माण का प्रस्ताव शामिल है। वहीं, किन्नौर जिले के पोवारी जंक्शन के पास फुट ओवर ब्रिज निर्माण का प्रस्ताव शामिल है।
विज्ञापन


नेशनल हाईवे-पांच पर छह स्थानों में फुट ओवर ब्रिज निर्माण का प्रस्ताव वार्षिक योजना में शामिल हुआ है। योजना के तहत केंद्रीय मंत्रालय से बजट स्वीकृत होते ही ब्रिज निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रदीप कौशल, सहायक अभियंता, एनएचएआई रामपुर

रामपुर में पदम स्कूल के समीप होगा फुट ओवर ब्रिज का निर्माण, स्कूल के समय में आवाजाही रहती है खत

रामपुर में पदम स्कूल के समीप होगा फुट ओवर ब्रिज का निर्माण, स्कूल के समय में आवाजाही रहती है खत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article