{"_id":"69fdbce4835050c55c038ac6","slug":"six-candidates-filed-nomination-papers-for-the-zila-parishad-in-rohru-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-159781-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: राेहड़ू में जिला परिषद के छह उम्मीदवारों ने भरे नामांकन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: राेहड़ू में जिला परिषद के छह उम्मीदवारों ने भरे नामांकन पत्र
विज्ञापन
तहसील में पंचायत समिति के आठ उम्मीदवारों ने भरे नामांकन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। रोहड़ू उपमंडल में शुक्रवार को छह उम्मीदवारों ने एसडीएम धर्मेश रामोत्रा के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किए। जिला परिषद वार्ड नंबर-आठ भलूण से उर्मिला देवी और कमलेश समरेक, वार्ड नंबर-सात खशधार से विक्रम सिंह और रामेश्वर, वार्ड नंबर-पांच सीमा रणटाड़ी से मोहित चौहान और ललित कुमार ने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। दो दिन में अभी तक जिला परिषद के लिए कुल 10 उम्मीदवार नामांकन दाखिल करवा चुके हैं। वहीं, रोहड़ू तहसील के अंतर्गत पंचायत समिति वार्ड सदस्यों के लिए आठ उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इनमें वार्ड नंबर-14 कटलाह से कुसुम लता और रचना, वार्ड नंबर-सात टिक्कर से दीपक तेगटा, वार्ड नंबर-11 ब्रासली से राजा ठाकुर, वार्ड नंबर-12 धराड़ा से अंजू देवी, वार्ड नंबर-10 अढ़ाल से प्रभा, वार्ड नंबर-आठ सीमा रणटाड़ी से अरुण कुमार और वार्ड नंबर-13 भलूण से स्वीटी कैथ ने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। सहायक रिटर्निंग अधिकारी धर्मेश रामोत्रा ने बताया कि जिला परिषद और पंचायत समिति वार्ड सदस्यों के लिए 11 मई को नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच और छंटनी 12 मई को की जाएगी, जबकि उम्मीदवार 14 और 15 मई को नामांकन वापस ले सकेंगे।