फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   sitaram elected electiricity board rekanpeo president

सीता राम को सौंपी विद्युत परिषद रिकांगपिओ के अध्यक्ष की कमान

Sun, 01 May 2022 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
sitaram elected electiricity board rekanpeo president
विद्युत परिषद् एम्प्लाईज यूनियन रिकांगपिओ यूनिट की बैठक में उपस्थित प्रदेश और जिला पदाधिकारी ? - फोटो : RAMPUR-HP
रिकांगपिओ (किन्नौर)। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद इंप्लाइज यूनियन रिकांगपिओ यूनिट की बैठक रिकांगपिओ में आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता परिषद के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप खरवाड़ा ने की। बैठक में रिकांगपिओ यूनिट की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से सीताराम को अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई।
विज्ञापन

इसके अलावा ईश्वर सिंह, जयविंद्र सिंह, ज्वाला दास को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बहादुर सिंह उपाध्यक्ष टापरी, मेघराम उपाध्यक्ष सांगला, सुरेंद्र सिंह उपाध्यक्ष पूह, दिलदार को उपाध्यक्ष रिकांगपिओ चुना गया है। रतन ज्योति को महिला अध्यक्ष की कमान सौंपी गई। नीलम नेगी को महिला उपाध्यक्ष, शुभम मेहता उपाध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी, शिव चंद भंडारी को महासचिव, कविता नेगी, रविकांत नेगी, जयप्रकाश, जयपाल और प्यारेलाल को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

रतन ज्योति खजांच, राजबहादुर लेखा परीक्षक, सुनील नेगी सचिव, सुनील दत्त मुख्य सलाहकार और अनिश को संगठन सचिव चुना गया। नवनियुक्त अध्यक्ष सीताराम ने कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया, उसे वह ईमानदारी और निष्ठा से निभाएंगे। इस मौके पर हीरालाल वर्मा, सुंदर जिष्टू, झाबा राम, हरीश शर्मा, नितिन भारद्वाज और संजीव शर्मा सहित रिकांगपिओ शाखा के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed