{"_id":"652d2d9bdeb3eb077a035c8c","slug":"sirmour-news-land-dadahu-college-rampur-hp-news-c-177-1-ssml1027-10677-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: करौंदवाली में तीन हेक्टेयर भूमि पर बनेगा डिग्री कॉलेज ददाहू का भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: करौंदवाली में तीन हेक्टेयर भूमि पर बनेगा डिग्री कॉलेज ददाहू का भवन
विज्ञापन
सचित्र
अधिकारियों की संयुक्त टीम ने किया निरीक्षण, फाइनल हुई जमीन
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। डिग्री कॉलेज ददाहू का भवन करौंदवाली में तीन हेक्टेयर भूमि पर बनाया जाएगा। इसे लेकर सोमवार को विभिन्न विभागों की संयुक्त टीम ने कॉलेज भवन के लिए उपयुक्त भूमि का चयन किया। यह भूमि पूर्व में चयनित की गई भूमि की विपरीत दिशा में है। इसमें वन विभाग की पटांडी बीट का करीब तीन हेक्टेयर जंगल है तहसीलदार ददाहू राजेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में संबंधित भूमि का मौके पर निरीक्षण किया गया। राजस्व विभाग के अधिकारियों ने भूमि का मौके पर ही निरीक्षण करके करीब 35 बीघा भूमि की निशानदेही की। इसे उच्चतर शिक्षा विभाग और कॉलेज प्रबंधन ने भी भवन निर्माण को लेकर भूमि को उपयुक्त बताया। उल्लेखनीय है कि डिग्री कॉलेज ददाहू के भवन निर्माण को लेकर वर्ष 2017 में चयनित की गई भूमि के जलाल नदी के कटाव की भेंट चढ़ जाने से भवन निर्माण की प्रक्रिया पर विराम लग गया था। अब इसको लेकर उच्चतर शिक्षा विभाग ने दूसरी भूमि चयनित करने का फैसला लिया है। लिहाजा, विभिन्न विभागों की टीम ने भूमि का संयुक्त निरीक्षण करके उसे कॉलेज भवन के लिए उपयुक्त पाया है। उम्मीद जताई जा रही है कि अतंरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेले के दौरान मुख्यमंत्री कॉलेज भवन का शिलान्यास कर सकते हैं।
...
ये रहे मौजूद
अधिकारियों की संयुक्त टीम में काॅलेज की कार्यवाहक प्राचार्य नीलम अंगीरस, अधीक्षक आकाश बिश्नोई, पंचायत प्रधान पंकज गर्ग, क्षेत्रीय कानूनगो राम सिंह ठाकुर, बीआरओ हितेश ठाकुर, सहायक अभियंता दिलीप चौहान, कोमल शर्मा, कनिष्ठ अभियंता प्रवीण कुमार, आयुष गुप्ता, धर्म सिंह कश्यप, वन राजीक प्रवीण ठाकुर, शीतल शर्मा और लिपिक सुरेंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।