Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Siraj Utsav begins with grand procession of gods and goddesses

Rampur Bushahar News: देवी-देवताओं की भव्य शोभायात्रा के साथ सिराज उत्सव का आगाज

Mon, 02 Nov 2026 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Siraj Utsav begins with grand procession of gods and goddesses
आनी के सिराज उत्सव में पहुंचे देवता। संवाद
विधायक लोकेंद्र कुमार ने किया मेले का शुभारंभ, लोक संस्कृति और युवा प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)।
ऐतिहासिक राजा रघुवीर सिंह स्टेडियम आनी में सोमवार को तीन दिवसीय सिराज उत्सव एवं लवी मेले का शुभारंभ देवी-देवताओं की भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ। देव वाद्ययंत्रों की गूंज और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच निकली शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। शोभायात्रा में शमशरी महादेव, कुलक्षेत्र महादेव, जगेश्वर महादेव, शगागी नाग और माता भगवती परकोट ने शिरकत की। इसके बाद विधायक लोकेंद्र कुमार ने मेले का शुभारंभ किया। मेला कमेटी ने मुख्य अतिथि का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। मेला कमेटी के अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा ने कहा कि सिराज उत्सव एवं लवी मेला क्षेत्र की समृद्ध देव संस्कृति और लोक परंपराओं का प्रमुख आयोजन है। पिछले 21 वर्षों से स्थानीय लोगों के सहयोग से मेले का स्वरूप लगातार बढ़ा है। इस बार वॉइस ऑफ आउटर सिराज गायन प्रतियोगिता और मिस आउटर सिराज प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया जा रहा है। विधायक लोकेंद्र कुमार ने कहा कि आनी क्षेत्र अपनी देव परंपराओं और समृद्ध पहाड़ी संस्कृति के लिए विशिष्ट पहचान रखता है। मेले और त्योहार नई पीढ़ी को सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी के विद्यार्थियों ने आकर्षक लोकनृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, महिलाएं, युवा और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

आनी के सिराज उत्सव में पहुंचे देवता। संवाद

आनी के सिराज उत्सव में पहुंचे देवता। संवाद

आनी के सिराज उत्सव में पहुंचे देवता। संवाद

आनी के सिराज उत्सव में पहुंचे देवता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed