फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Siraj Utsav, Ani Administration Meeting, Kullu, Siraj Utsav from 2nd November

Rampur Bushahar News: सिराज उत्सव में महानाटी और वॉयस ऑफ आउटर सिराज रहेगा आकर्षण का मुख्य केंद्र

Tue, 08 Oct 2024 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Siraj Utsav, Ani Administration Meeting, Kullu, Siraj Utsav from 2nd November
सिराज उत्सव को लेकर एसडीएम आनी बैठक की अध्यक्षता करते हुए। संवाद
सिराज उत्सव की तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक
विज्ञापन

प्राचीन संस्कृति को संजोए रखने के लिए होगी फैशन-शो प्रतियोगिता
तीन सांस्कृतिक संध्याएं होंगी, दंगल प्रतियोगिता में भाग लेंगे विभिन्न राज्यों के पहलवान
25 अक्तूबर से शुरू होगा मेले में सजने वाली दुकानों के लिए प्लाट का आवंटन

संवाद न्यूज एजेंसी

आनी(कुल्लू)। उपमंडल मुख्यालय आनी में दो से चार नवंबर तक आयोजित होने वाले सिराज उत्सव में महानाटी और वॉयस ऑफ आउटर सिराज आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेगा। आउटर लवी मेला सिराज उत्सव की तैयारियों और प्रबंधों को लेकर मेला कमेटी की एक अहम बैठक मंगलवार को हुई। बैठक में विभिन्न विभागाध्यक्ष, कर्मचारियों और मेला कमेटी के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम नरेश वर्मा ने की। मेला कमेटी अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा ने अधिकारियों और सदस्यों के समक्ष मेले का प्रारूप रखा और मेले के सफल आयोजन के लिए प्रशासन से बेहतर सहयोग की अपील की। सिराज उत्सव लवी मेला कमेटी के महासचिव शिवराज शर्मा ने लवी आयोजन का प्रारूप सामने रखा।
मिश्रा ने बताया कि इस बार लवी मेला सिराज उत्सव क्षेत्र के आराध्य गढ़पति देवता शमशरी महादेव, पनेवी नाग और देवता कुलक्षेत्र महादेव के सानिध्य में नए रंग रूप में मनाया जाएगा। मेले का शुभारंभ दो नवंबर को देवताओं के भव्य आगमन के साथ होगा। मेले में लोगों के भरपूर मनोरंजन के लिए इस बार दिन और रात में आकर्षक कार्यक्रम रखे गए हैं। इसमें स्थानीय लोक कलाकार, महिला मंडल और प्रदेश के अलावा दूसरे राज्यों के कलाकार भी भाग लेंगे। मेले में तीन सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा। पहली रात्रि सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय कलाकारों, सहित कुल्लू, शिमला, मंडी के स्टार गायकों को मौका दिया जाएगा। तीन नवंबर की स्टार नाइट में प्रदेश के स्टार कलाकार शामिल होंगे। अंतिम चार नवंबर की संध्या को स्थानीय लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। कलाकारों की सूची आगामी बैठक में जारी की जाएगी।
विज्ञापन

दंगल प्रतियोगिता इस साल चार नवंबर के बजाय तीन नवंबर को होगी। इस प्रतियोगिता में प्रदेश समेत देश के विभिन्न नामी अखाड़ों के पहलवान भाग लेंगे। चार नवंबर को महिलाओं की रस्साकसी प्रतियोगिता होगी। उसके बाद महिलाओं की प्राइड ऑफ आनी के नाम से महानाटी भी होगी, जिसमें आनी ब्लॉक की करीब पांच हजार महिलाएं शामिल होंगी। आनी ब्लॉक की पंचायतों से महिला मंडलों को आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैशन शो में 18 से 40 वर्ष की युवतियां ले सकेंगी भाग
चार नवंबर की संध्या को पारंपरिक वेशभूषा पर आधारित मिस आउटर सिराज के नाम से फैशन प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। इसमें तीन चरण में 18 से 40 वर्ष के मध्य आयु वर्ग की युवतियां भाग ले सकेंगी। तीन विजेताओं को मेला कमेटी की ओर से आकर्षक इनाम दिए जाएंगे। इसके अलावा मेले में इस वर्ष लोक गायन के प्रोत्साहन के लिए वायस ऑफ आउटर के नाम से बेहतरीन कलाकार का चयन होगा।

पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर बंटेंगे प्लॉट
लवी मेले में प्लाट आवंटन का कार्य 28 अक्तूबर से शुरू होगा और व्यापारियों को प्लॉट उचित दरों पर पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दिए जाएंगे। मेले के सफल आयोजन के लिए जल्द विभिन्न कमेटियों का गठन किया जाएगा। इस मौके पर नायब तहसीलदार कांशी राम, प्रधान बंसी लाल, दंगल प्रभारी हुकम चंद चौधरी, ओम प्रकाश फौजी, शेर सिंह, रमेश ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed