फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Siraj Cricket Cup Aani has become the first choice of youth and sports lovers

Rampur Bushahar News: युवाओं और खेल प्रेमियों की पहली पसंद बना सिराज क्रिकेट कप आनी

Mon, 19 Jan 2026 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
33 वर्षों का गौरवशाली सफर, खेल के साथ समाज सेवा की मिसाल
विज्ञापन

हाई रिजोल्यूशन कैमरे से होता है मैचों का लाइव प्रसारण

प्रतिवर्ष क्लब रक्तदान शिविर भी लगाता है
हरिकृष्ण शर्मा

आनी (कुल्लू)। आनी क्षेत्र का सिराज क्रिकेट कप आज केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं के जुनून, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक बन चुका है। वर्ष 1993 में शुरू हुआ सिराज क्रिकेट क्लब अब अपने 33वें संस्करण में प्रवेश कर चुका है। इस दौरान उसने क्षेत्रीय स्तर से निकलकर प्रदेश और देश के कई राज्यों तक अपनी अलग पहचान बनाई है। शुरुआती दौर में जहां इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की गिनी-चुनी टीमें ही हिस्सा लेती थीं, वहीं आज यह आयोजन प्रदेश की सबसे प्रतिष्ठित क्रिकेट प्रतियोगिताओं में शुमार है। वर्तमान में सिराज क्रिकेट कप में 128 टारगेट टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जैसे ही ऑनलाइन एंट्री शुरू होती है, मात्र 30 मिनट के भीतर सभी स्लॉट फुल हो जाते हैं। कई मजबूत टीमें प्रवेश से वंचित रह जाती हैं। इस प्रतियोगिता का रोमांच तब और बढ़ जाता है, जब हर मुकाबले का हाई रेजोल्यूशन कैमरों से लाइव प्रसारण किया जाता है। मैदान में मौजूद दर्शकों के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश और देश के विभिन्न राज्यों के क्रिकेट प्रेमी घर बैठे अंतरराष्ट्रीय स्तर की क्वालिटी में मैचों का आनंद लेते हैं। यह लाइव ब्रॉडकास्ट सिराज क्रिकेट कप को एक प्रोफेशनल और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट जैसा अनुभव प्रदान करता है। सिराज क्रिकेट कप की खासियत यह भी है कि इसमें केवल हिमाचल ही नहीं, बल्कि जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के मेरठ जैसे क्षेत्रों से भी बेहतरीन और अनुभवी खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। सिराज क्रिकेट क्लब के संयोजक विपिन ठाकुर ने बताया कि 33 वर्ष पहले क्षेत्र के गिने-चुने युवाओं ने मिलकर इस क्लब की नींव रखी थी। उस समय 2,100 रुपये नकद राशि और कुकर-थाली इनाम दिए जाते थे, जबकि आज पुरस्कार राशि बढ़कर 3.33 लाख रुपये तक पहुंच चुकी है। इसके अलावा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आकर्षक इनामों से सम्मानित किया जाता है।

प्रतिवर्ष क्लब रक्तदान शिविर भी लगाता
खेल के साथ-साथ सिराज क्रिकेट क्लब समाजसेवा में भी अग्रणी भूमिका निभाता आ रहा है। क्लब की ओर से हर वर्ष रक्तदान शिविर लगाया जाता है। इसके अलावा आपदा पीड़ितों की आर्थिक सहायता, चैरिटी मैचों का आयोजन और नशे के खिलाफ जागरूकता संदेश देने जैसे कार्य किए जाते हैं। इसके अलावा क्रिकेट के साथ रस्साकशी जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article