{"_id":"66f160bcee3dd844c800bc20","slug":"single-school-dakauna-and-saraha-became-winners-in-kabaddi-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-122147-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कबड्डी में एकल विद्यालय डकौना और सराहा बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कबड्डी में एकल विद्यालय डकौना और सराहा बना विजेता
विज्ञापन
धबास में आयोजित एकल विद्यालय की खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल(रोहड़ू)। उपमंडल चौपाल के अंतर्गत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धबास में आयोजित एकल विद्यालय की खेलकूद प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में 60 विद्यालयों के लगभग 400 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन जिला स्तर के लिए किया जाएगा। कबड्डी मुकाबले के छात्र वर्ग में एकल विद्यालय डकौना ने पहला, एकल विद्यालय अंतरावली ने दूसरा स्थान हासिल किया। छात्रा वर्ग में एकल विद्यालय सराह विजेता और एकल विद्यालय गोरवा उपविजेता रहा। हाई जंप के छात्र वर्ग में स्वास्तिक ने पहला, देवऋषि ने दूसरा स्थान हासिल किया। छात्रा वर्ग के मुकाबले में आरुषि पहले और अक्षरा दूसरे स्थान पर रहीं। लांग जंप के छात्र वर्ग में आर्यन ने पहला, ध्रुव ने दूसरा स्थान हासिल किया। छात्रा वर्ग में प्रतिष्ठा ने पहला और हर्षिका ने दूसरा स्थान हासिल किया। कुश्ती में शिवांश पहले और गोरव दूसरे स्थान पर रहा। इस मौके पर अंचल अभियान प्रमुख सीमा समटा, प्रशिक्षण प्रमुख संजू ठाकुर, अंचल समिति संच प्रमुख नीलम ठाकुर, स्नेहलता उपस्थित रहीं।