फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Silk Route Ultra Trail Run, Competition in Narkanda, Rampur Bushahr, Shimla

Rampur Bushahar News: 102 किमी की दौड़ को 15 घंटे 31 मिनट में पूरा कर लद्दाख के नवांग ने जीता स्वर्ण

Sun, 13 Apr 2025 11:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Silk Route Ultra Trail Run, Competition in Narkanda, Rampur Bushahr, Shimla
नारकंडा में आयोजित 5वीं सिल्क रूट अल्ट्रा ट्रेल पर आयोजित प्रतियोगिता के विजेता ​ । स्त्रोत ज - फोटो : credit
विज्ञापन

नारकंडा में 5वीं सिल्क रूट अल्ट्रा ट्रेल रन में 250 प्रतिभागियों ने दिया नशा छोड़ने का संदेश
13 किमी दौड़ के अंडर-18 वर्ग में दिव्यांश और सोनिया ने जीता स्वर्ण
संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। नारकंडा में 5 वीं सिल्क रूट अल्ट्रा ट्रेल रन को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने शनिवार देर शाम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रविवार सुबह 6:18 बजे सराहन में इस प्रतियोगिता का समापन हुआ। इसमें 102 किलोमीटर की दौड़ में छह धावकों ने भाग लिया। लद्दाख के नवांग 15 घंटे 31 मिनट दौड़ पूरी कर प्रथम रहे और स्वर्ण पदक हासिल किया। पिछले साल 19 घंटे में प्रतिभागी ने लक्ष्य हासिल कर स्वर्ण पदक जीता था। पहली बार इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे धावक नवांग ने कहा कि वह इस दौड़ को जल्द खत्म करना चाहता था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण संभव नहीं हो सका। इस प्रतियोगिता का नशामुक्त हिमाचल अभियान के तहत हिमालयन एक्पीडिशन ने आयोजन किया। इस ट्रेल रन में 250 प्रतिभागियों ने भाग लेकर नशे को छोड़ने का संदेश दिया। इस प्रतियोगिता में तीन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी शामिल हैं। यह दौड़ नारकंडा से सराहन तक की 102 किलोमीटर लंबी प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर पगडंडी पर आयोजित की गई। रूट अल्ट्रा ट्रेल रन में 13 किमी, 30 किमी और 55 किमी श्रेणियों में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 13 किमी दौड़ में अंडर-18 बालक वर्ग में स्वर्ण पदक दिव्यांश जगटा, रजत पदक कर्ण तेनजिन और कांस्य पदक शुभम ठाकुर ने हासिल किया। अंडर-18 बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक सोनिया चौहान, रजत पदक स्टेजिन नंगसल और कांस्य पदक पल्लवी ने हासिल किया। पुरुष वर्ग में स्वर्ण पदक डेविड कुमार, रजत पदक अतुल चौहान और कांस्य पदक रिगजिन दोरजे ने हासिल किया। वहीं, महिला वर्ग में स्वर्ण पदक नंदिता बायन, रजत पदक में राखी शर्मा और कांस्य पदक रिया ने प्राप्त किया। पुरुष वर्ग की 30 किमी दौड़ में स्वर्ण पदक देवेंद्र कुमार, रजत पदक कृष्णा राज और कांस्य पदक योगेंद्र ने हासिल किया। महिला वर्ग में स्वर्ण पदक नताशा मेहर, रजत पदक देबास्मिता ने हासिल किया। पुरुष वर्ग की 55 किमी दौड़ में स्वर्ण पदक स्टेंजिंग वांगचुक, रजत पदक अंकुर कुमार और कांस्य पदक देशराज ने प्राप्त किया, जबकि महिला वर्ग में स्वर्ण पदक तेनजिन डोलमा और रजत पदक नामग्याल ल्हामो ने हासिल किया।

नशामुक्त हिमाचल के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : राज्यपाल
इस दौरान राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि ‘सिल्क रूट अल्ट्रा ट्रेल रन’ एक खेल प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि यह हिमाचल की संस्कृति, प्रकृति और परंपराओं को प्रदर्शित करने का एक अद्भुत अवसर है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से स्थानीय युवाओं को रोजगार और आर्थिक सशक्तीकरण के अवसर मिलते हैं। साथ ही यह पर्यावरण संरक्षण और नशे के खिलाफ जागरुकता बढ़ाने में मदद करता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed