फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Siddharth, Diksha, Simmi stood first in the Prakshashtri first year examination

Rampur Bushahar News: प्राकशास्त्री प्रथम वर्ष की परीक्षा में सिद्धार्थ, दीक्षा, सिम्मी रहे प्रथम

Wed, 11 Feb 2026 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। हिमाचल आदर्श संस्कृत महाविद्यालय जांगला में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली की ओर से आयोजित प्राकशास्त्री प्रथम वर्ष के प्रथम सत्र की परीक्षाओं के परिणाम आ गए हैं। संस्कृत महाविद्यालय जांगला के सभी छात्र 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण हुए हैं। पांच छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक पाए हैं। साथ ही संचयी ग्रेड प्वाइंट औसत 9.17 के साथ काॅलेज के तीन विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसमें भमनोली गांव के सिद्धार्थ मुखिया पुत्र शीशराम मुखिया, टोड़सा गांव की दीक्षा ठाकुर पुत्री शेर सिंह ठाकुर, जंगला से सिम्मी पुत्री सुनील कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया है। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. स्नेह लता शर्मा ने बताया कि इस विशिष्ट उपलब्धि से प्रसन्नता और उत्साह व्याप्त है। उन्होंने इस उपलब्धि के साथ सभी छात्रों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article