फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Shyam Kumar became the district president of Kho-Kho Association

Rampur Bushahar News: श्याम कुमार बने खो-खो संघ के जिला अध्यक्ष

Mon, 28 Jul 2025 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Shyam Kumar became the district president of Kho-Kho Association
किन्नौर खो खो संघ की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी और सदस्य। स्रोत : संघ
जिला किन्नौर खो-खो संघ ने नई कार्यकारिणी का किया गठन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला किन्नौर खो-खो संघ का वार्षिक सामान्य अधिवेशन रिकांगपिओ में हुआ। अधिवेशन की अध्यक्षता संघ के वर्तमान अध्यक्ष श्याम कुमार नेगी ने की। बैठक के दौरान पुरानी कार्यकारिणी को भंग करते हुए सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग किन्नौर से पर्यवेक्षक के रूप में उषा मंगेश, हिमाचल प्रदेश खो-खो संघ के कोषाध्यक्ष सीएल तंवर और चुनाव अधिकारी के रूप में एडवोकेट दीपक उपस्थित रहे। चुनाव में सभी की सहमति से श्याम कुमार नेगी को अध्यक्ष चुना गया। इनके अलावा अर्जुन सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, स्नेह लता एवं शिशु को उपाध्यक्ष, राकेश कुमार को महासचिव, हरविंदर नेगी को कोषाध्यक्ष, जोगिंदर सिंह, ठाकुर नाथ और संदीप कुमार को संयुक्त सचिव चुना गया। इसके अलावा डीडी नेगी और रतनश्री को तकनीकी सलाहकार, संज्ञा डोलमा को प्रेस सचिव, इंद्रजीत,भगत सिंह को-ऑडिटर, दिलीप कुमार को संगठन सचिव, महेश को कार्यालय सचिव और दीपमाला को एथलीट कमिशन चुना गया। इसके अतिरिक्त सदस्य के रूप में कर्जन शराब, डीसी लामा, संदीप कुमार, महेंद्र कुमार, जगमोहन कैलाश चंद, ज्ञान विद्या, राजेश और दीपक कुमार को चुना गया है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्याम कुमार नेगी ने सभी पदाधिकारियों और उपस्थित सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि खो-खो जैसे पारंपरिक खेल को ग्रामीण स्तर तक लोकप्रिय बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article