फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Shrimad Bhagwat Purana concludes in Batala

Rampur Bushahar News: बटाला में श्रीमद्भागवत पुराण का समापन

Sun, 15 Feb 2026 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। आनी के बटाला गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत पुराण कथा का विधिवत समापन पूर्णाहुति के साथ हुआ। इस आयोजन का समापन क्षेत्र के प्रसिद्ध भगवान ठाकुर मुरलीधर की पावन उपस्थिति में हुआ। यह धार्मिक आयोजन 9 से 15 तक आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। समापन पर लोगों ने माखन परंपरा के साथ श्रीमद्भागवत पुराण को भावभीनी विदाई दी। पूरे आयोजन के दौरान गांव और आसपास के क्षेत्रों में भक्ति और उत्सव का माहौल बना रहा। श्रीमद् भागवत कथा का रसपूर्ण वाचन शिमला के प्रसिद्ध कथा व्यास आचार्य डॉ. दिनेश शर्मा ने किया। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का सुंदर वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति मार्ग अपनाने का संदेश दिया। आचार्य शर्मा ने कहा कि श्रीमद्भागवत पुराण मोक्ष प्रदान करने वाला महान ग्रंथ है, जो सभी जीवों के कल्याण का मार्ग दिखाता है। उन्होंने बताया कि यह ग्रंथ सभी प्राणियों को समान भाव से देखने और प्रेम, करुणा व सद्भाव का भाव विकसित करने की शिक्षा देता है। साथ ही उन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए क्षेत्रवासियों की सराहना की। आयोजन के आयोजक भैयाराम शर्मा एवं तावे राम शर्मा ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुरलीधर के कारदार एवं पुरोहित रामा नंद शर्मा, रणवीर शर्मा, मोहर दास, भीमा नंद शर्मा, महेंद्र शर्मा, बेली राम शर्मा, भूपेंद्र शर्मा, घनश्याम, पन्ना लाल, नेक राम, चुनी लाल, मंगत राम, हरि नंद शर्मा सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article