{"_id":"69d38dd7679800c0710db5f5","slug":"shrikhand-mahadev-yatra-should-be-completed-in-june-construction-of-roads-and-culverts-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-157554-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: जून में पूरा हो श्रीखंड महादेव यात्रा \nके रास्ते और पुलिया का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: जून में पूरा हो श्रीखंड महादेव यात्रा के रास्ते और पुलिया का निर्माण
विज्ञापन
निरमंड के जाओं में बैठक के दौरान मौजूद श्रीखंड क्षेत्रीय संगठन चायल, जुआगी के सदस्य। स्रोत : सं
श्रीखंड क्षेत्रीय संगठन चायल, जुआगी ने जाओं में बैठक कर उठाई मांग
उपायुक्त और एसडीएम से मिलकर मांग उठाएगा संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)।
करीब 18 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित श्रीखंड महादेव यात्रा शुरू होने से पहले श्रीखंड श्रेत्रीय संगठन चायल और जुआगी ने प्रशासन से जून माह में यात्रा के रास्ते और पुलियों का निर्माण पूरा करने की मांग उठाई है। संगठन का कहना है कि प्रशासन की ओर से जुलाई में आधिकारिक यात्रा करवाई जाती है। यात्रा से इससे कुछ ही समय पहले रास्तों को दुरुस्त करने का कार्य किया जाता है, लेकिन कार्य देरी से शुरू होने के कारण आनन-फानन में रास्ते सुधारे जाते हैं और यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती है। रास्तों में सुधार और आवश्यक कार्यों को लेकर जल्द ही संगठन के पदाधिकारी उपायुक्त कुल्लू और एसडीएम निरमंड से मिलेंगे। संगठन की ओर से यात्रा के संबंध में विभिन्न बिंदुओं पर भी चर्चा की जाएगी। वर्ष 2026 की श्रीखंड महादेव कैलाश यात्रा को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए यात्रा और टेंट कारोबारियों के श्रीखंड क्षेत्रीय संगठन चायल, जुआगी ने जाओं में एक जनरल हाउस किया। इस सभा में यात्रा मार्ग में टेंट लगाने वाले लोग और यात्रा से जुड़े अन्य गतिविधियों में शामिल लोगों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष मौन सिंह ठाकुर ने की। हाउस में संगठन के उपाध्यक्ष बलवीर सिंह, सचिव गोवर्धन ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में पिछली बरसात के दौरान बही पुलियों और क्षतिग्रस्त रास्तों की मरम्मत और यात्रा को लेकर चर्चा हुई। सभी लोगों ने श्रीखंड महादेव यात्रा मार्ग को दुरुस्त करने की प्रशासन से मांग उठाई और पुलिया लगाने का कार्य शुरू करने की मांग उठाई। संगठन के अध्यक्ष मौन सिंह ठाकुर ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से आधिकारिक तौर पर जुलाई माह में शुरू होने वाली यात्रा के एक माह पहले श्रीखंड के रास्तों की मरम्मत का कार्य करता है, जबकि यात्रा के लिए कम अवधि रहने के कारण कई बार कार्य अधूरा रह जाता है और उतने में यात्रा भी समाप्त हो जाती है। इस बार यात्रा से पहले मई जून माह में कार्य कर रास्तों की मरम्मत की जाए। इस मौके पर संगठन के मुख्य सलाहकार राजेश्वर ठाकुर, बालकृष्ण ठाकुर, चंदेल, बृजलाल, विनय, रूपेश, सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।