फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Shortage of officers and employees in departments in Theog

Rampur Bushahar News: ठियोग में विभागों में अधिकारियों और कर्मचारियों को टोटा

Fri, 14 Feb 2025 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Shortage of officers and employees in departments in Theog
ठियोग में संघषर् मोर्चा के पदा​धिकारी प्रेसवार्ता के दौरान
संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने सरकार से जल्द पद भरने की उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग( रामपुर बुशहर)। ठियोग सिविल अस्पताल, जलशक्ति विभाग, बिजली बोर्ड और लोकनिर्माण विभाग में कई अधिकारियों और कर्मचारियों के पद खाली होने को लेकर संघर्ष मोर्चा ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर विधायक से इस मामले को प्रमुखता से सरकार के समक्ष उठाने की अपील की है। इसके लिए मोर्चा ने हर संभव सहयोग करने की पेशकश की है। मोर्चा के संयोजक संदीप वर्मा, पूर्व जिप सदस्य सोहन ठाकुर और वरिष्ठ सदस्य राजेंद्र राजन ने कहा कि डॉक्टरों और विभागों में अधिकारियों की कमी के कारण लोगों को जन सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। इसके लिए लोगों को एकजुट होकर अपने अधिकार के लिए लड़ना पड़ेगा। संदीप वर्मा ने बताया कि ठियोग सिविल अस्पताल में 22 में से मात्र 7 डॉक्टर तैनात हैं। अस्पताल में एक साल से अल्ट्रासाउंड मशीन खराब पड़ी है। अगस्त 2024 से एनेस्थीसिया विशेषज्ञ नहीं होने से सर्जरी बंद है। छैला और धरमपुर पीएचसी में भी डॉक्टर नहीं हैं। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण मंडल ठियोग में 11 में से मात्र पांच जेई हैं। कार्यालय में ड्राफ्ट मैन और सर्वेयर के सभी पद खाली हैं। बिजली बोर्ड में मतियाना उपमंडल में 34 में से 16 और ठियोग उपमंडल में 42 में से मात्र 21 लाइनमैन हैं, जबकि जेई के जेई और एसडीओ के पद भी खाली हैं। जल शक्ति विभाग में हालत और भी बुरी है। मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य राजेंद्र राजन ने कहा कि विधायक को ठियोग कि चिंता करनी चाहिए, क्योंकि उन्होंने वोट मांगते समय लोगों की सेवा करने का वादा किया था। पूर्व जिप सदस्य और मोर्चा के सदस्य सोहन ठाकुर ने कहा कि जब जनप्रतिनिधि लोगों की समस्या को सरकार के समक्ष नहीं उठाएंगे और समस्याओं को हल नहीं कर पाएंगे, तो जनता के पास एक ही विकल्प बचता है कि वे स्वयं अपने अधिकारों के लिए लड़े।

ठियोग में संघषर् मोर्चा  के पदाधिकारी प्रेसवार्ता के दौरान

ठियोग में संघषर् मोर्चा के पदाधिकारी प्रेसवार्ता के दौरान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed