{"_id":"69a56e7a470445143501325b","slug":"shops-will-be-set-up-along-the-nh-during-the-phag-fair-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-155265-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: फाग मेले में एनएच किनारे सजेंगी 120 दुकानें, दुकानों का किराया 10 फीसदी बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: फाग मेले में एनएच किनारे सजेंगी 120 दुकानें, दुकानों का किराया 10 फीसदी बढ़ा
विज्ञापन
फाग मेले को लेकर रामपुर नगर परिषद सभागार में प्लॉट खरीदने पहुंचे व्यापारी। संवाद
जिला स्तरीय मेले के लिए बंटने शुरू हुए प्लॉट, पुराने अस्पताल से लेकर बौद्ध मंदिर तक सजेगी दुकानें
देवी देवताओं की नजराना राशि भी 5 से 15 प्रतिशत तक की होगी वृद्धि
. नगर परिषद सभागार में प्लॉट खरीदने के लिए उमड़े व्यापारी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर शहर में 5 से 8 मार्च तक आयोजित होने वाले जिला स्तरीय फाग मेले के लिए सोमवार से प्लॉट आवंटन प्रक्रिया शुरू हो गई। नेशनल हाईवे-पांच के किनारे दोनों ओर दुकानें सजेंगी। सोमवार को नगर परिषद सभागार में दिनभर कारोबारियों की भीड़ रही। सुबह 11 बजे से प्लॉट आवंटन प्रक्रिया शुरू हुई। प्लॉट खरीदने के लिए स्थानीय और बाहरी राज्यों से कारोबारी पहुंचे। नेशनल हाईवे-पांच पर व्यापार गतिविधियां चलती रहेंगी। मेले में करीब एक माह तक व्यापारी अपना सामान बेच पाएंगे। प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया मंगलवार को भी जारी रहेगी। मेले में करीब 120 दुकानें सजेंगी। रामपुर के जिला स्तरीय फाग मेले को लेकर प्रशासन और नगर परिषद ने कमर कस ली है। मेले के दौरान की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने का कार्य जोरों से चल रहा है। चार दिवसीय फाग मेले में शिमला और कुल्लू जिले के देवी-देवता शिरकत करेंगे। दो दिन तक चलने वाली प्लॉट आवंटन प्रक्रिया से प्राप्त राशि मेले की व्यवस्थाओं पर खर्च होगी और देवी-देवताओं को नजराना राशि दी जाएगी। बीते वर्ष फाग मेले से नगर परिषद को करीब 12 लाख रुपये की आमदनी हुई थी और इतना ही खर्च मेले के आयोजन पर हुआ था। इस बार नगर परिषद ने मेले में सजने वाले प्लॉटों की राशि में 10 प्रतिशत की वृद्धि की है। वहीं, इस बार देवी-देवताओं की नजराना राशि भी 5 से 15 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है। नगर परिषद की ओर से बीते वर्ष दिए गए रेट के मुताबिक प्लॉट आवंटित किए जा रहे हैं। हालांकि, जहां प्लॉट को लेकर कारोबारी आमने-सामने हो गए हैं, उन प्लॉटों की मौके पर ऑक्शन की जाएगी। वहीं, नगर परिषद ने मेले में आने वाले देवी देवताओं और देवलुओं के ठहरने और खाने पीने की व्यापक व्यवस्था की गई है। मेले में आने वाले देवी देवताओं की संख्या भी बीते वर्ष की अपेक्षा कम रहेगी।
फाग मेले को लेकर प्लॉट आवंटन प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो मंगलवार को भी चलेगी। प्लॉटों के किराये में 10 फीसदी इजाफा किया है। देवी-देवताओं की नजराना राशि भी बढ़ाई गई है। मेले को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 5 से 8 मार्च तक यह मेला भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।-- बीआर नेगी,
वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवी देवताओं की नजराना राशि भी 5 से 15 प्रतिशत तक की होगी वृद्धि
. नगर परिषद सभागार में प्लॉट खरीदने के लिए उमड़े व्यापारी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर शहर में 5 से 8 मार्च तक आयोजित होने वाले जिला स्तरीय फाग मेले के लिए सोमवार से प्लॉट आवंटन प्रक्रिया शुरू हो गई। नेशनल हाईवे-पांच के किनारे दोनों ओर दुकानें सजेंगी। सोमवार को नगर परिषद सभागार में दिनभर कारोबारियों की भीड़ रही। सुबह 11 बजे से प्लॉट आवंटन प्रक्रिया शुरू हुई। प्लॉट खरीदने के लिए स्थानीय और बाहरी राज्यों से कारोबारी पहुंचे। नेशनल हाईवे-पांच पर व्यापार गतिविधियां चलती रहेंगी। मेले में करीब एक माह तक व्यापारी अपना सामान बेच पाएंगे। प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया मंगलवार को भी जारी रहेगी। मेले में करीब 120 दुकानें सजेंगी। रामपुर के जिला स्तरीय फाग मेले को लेकर प्रशासन और नगर परिषद ने कमर कस ली है। मेले के दौरान की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने का कार्य जोरों से चल रहा है। चार दिवसीय फाग मेले में शिमला और कुल्लू जिले के देवी-देवता शिरकत करेंगे। दो दिन तक चलने वाली प्लॉट आवंटन प्रक्रिया से प्राप्त राशि मेले की व्यवस्थाओं पर खर्च होगी और देवी-देवताओं को नजराना राशि दी जाएगी। बीते वर्ष फाग मेले से नगर परिषद को करीब 12 लाख रुपये की आमदनी हुई थी और इतना ही खर्च मेले के आयोजन पर हुआ था। इस बार नगर परिषद ने मेले में सजने वाले प्लॉटों की राशि में 10 प्रतिशत की वृद्धि की है। वहीं, इस बार देवी-देवताओं की नजराना राशि भी 5 से 15 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है। नगर परिषद की ओर से बीते वर्ष दिए गए रेट के मुताबिक प्लॉट आवंटित किए जा रहे हैं। हालांकि, जहां प्लॉट को लेकर कारोबारी आमने-सामने हो गए हैं, उन प्लॉटों की मौके पर ऑक्शन की जाएगी। वहीं, नगर परिषद ने मेले में आने वाले देवी देवताओं और देवलुओं के ठहरने और खाने पीने की व्यापक व्यवस्था की गई है। मेले में आने वाले देवी देवताओं की संख्या भी बीते वर्ष की अपेक्षा कम रहेगी।
फाग मेले को लेकर प्लॉट आवंटन प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो मंगलवार को भी चलेगी। प्लॉटों के किराये में 10 फीसदी इजाफा किया है। देवी-देवताओं की नजराना राशि भी बढ़ाई गई है। मेले को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 5 से 8 मार्च तक यह मेला भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।