{"_id":"6696706732ae6b0b0b0011e0","slug":"shivalik-public-school-became-overall-champion-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-118849-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: शिवालिक पब्लिक स्कूल बना ओवरआल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: शिवालिक पब्लिक स्कूल बना ओवरआल चैंपियन
विज्ञापन
छौहारा खंड की अंडर-14 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिताएं संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। छौहारा खंड की छात्रा वर्ग की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हो गई हैं। प्रतियोगिता में 20 स्कूलों के 325 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का ओवरआल चैपिंयन शिवालिक पब्लिक स्कूल चिड़गांव रहा। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर पारितोषिक वितरण किया।
वॉलीबाल प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल खशाधार विजेता तथा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल चिड़गांव स्कूल की टीम उपविजेता रही। कबड्डी में शिवालिक पब्लिक स्कूल चिड़गांव ने प्रथम तथा राजकीय उच्च स्कूल आंध्रा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। खोखो में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल तांगणू विजेता तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल धमवाडी उपविजेता बना। बैडमिंटन प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल चिड़गांव ने प्रथम तथा राजकीय उच्च स्कूल चिलाला ने द्वितीय स्थान हासिल किया। योग में राजकीय उच्च स्कूल आंध्रा ने पहला तथा राजकीय उच्च स्कूल जांगलिख ने दूसरा स्थान हासिल किया। शतरंज में रीज पब्लिक स्कूल चिड़गांव पहले तथा राजकीय माध्यमिक स्कूल बेतियाणी दूसरे स्थान पर रहा। मार्च पास्ट में आंध्रा स्कूल ने पहला तथा शिवालिक पब्लिक स्कूल चिड़गांव ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।