{"_id":"6a81bc0581da66a57a0984a2","slug":"shiv-shakti-dham-ashram-gets-a-guest-house-and-a-community-kitchen-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-167352-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: शिव शक्ति धाम आश्रम को मिला सराय भवन व लंगर कक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: शिव शक्ति धाम आश्रम को मिला सराय भवन व लंगर कक्ष
विज्ञापन
शिव शक्ति धाम राेहड़ू आश्रम में नवनिर्मित सराय भवन एवं लंगर सेवा कक्ष का उद्घाटन करते विधायक
विकास की बात
विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने किया शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू।
शिव शक्ति धाम आश्रम को नया सराय भवन और लंगर सेवा कक्ष मिला है। विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने दोनों योजनाओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर नगर परिषद रोहड़ू के पार्षद राजकुमार भ्रांटा भी उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह के दौरान शिव शक्ति धाम मंदिर कमेटी एवं नारी शक्ति की ओर से विधायक मोहन लाल ब्राक्टा और अतिथियों का स्वागत किया गया। शिव शक्ति धाम के संस्थापक अध्यक्ष पंडित जोगिंदर पाल ज्योति ने बताया कि आश्रम की सराय में पांच कमरों और लंगर सेवा कक्ष का निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्य पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि इससे आश्रम में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। वहीं, आश्रम के सत्संग हॉल में आयोजित सावन मेला एवं हरि-हर महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ उत्सव में उत्तराखंड के प्रसिद्ध कथा वाचक व्यास डॉ. मोहन मिश्रा ने अतिथियों को व्यास पीठ से आशीर्वाद दिया। इस दौरान नगर परिषद रोहड़ू के अध्यक्ष से शहर की धार्मिक पवित्रता बनाए रखने के लिए मांस बाजार को अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग भी रखी गई। आयोजकों ने कहा कि धार्मिक शोभायात्राओं के दौरान मांस बाजार होने से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं। इसलिए इसे अन्यत्र स्थानांतरित किया जाना उचित रहेगा।